ऐतिहासिक अनुभूति के द्वारा मनुष्य के अपने आयाम असीम हो जाते हैं—उसका दिक् और काल उन्नत हो जाता है।
जहाँ कोई क़ानून नहीं होता, वहाँ अंतःकरण होता है।
-
संबंधित विषय : आत्म-चिंतनऔर 2 अन्य
अंतःकरण हम सबको कायर बना देता है।
मनुष्य का अंतःकरण देववाणी है।
अंतःकरण प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र का सार है।
मनुष्य की आत्मा ही राजनीति है, अर्थशास्त्र है, शिक्षा है और विज्ञान है, इसलिए अंतरात्मा को सुसंस्कृत बनाना ही सबसे अधिक आवश्यक है। यदि हम अंतरात्मा को सुशिक्षित बना लें तो राजनीति, अर्थशास्त्र, शिक्षा और विज्ञान के प्रश्न स्वयं ही हल हो जाएँगे।
हमारे हिंदू गुणों-अवगुणों को नई दिशा में कौन मोड़ेगा? हमारी एक बाँह को लकवा मार गया है और दूसरी बाँह में रक्त बह रहा है। क्या ऐसा कोई उपाय है, जिसके द्वारा हमारी बेकार बाँह भी रक्तप्रवाह के नियम सीख सके?
जीवित मनुष्य के लिए दुष्ट अंतःकरण की यंत्रणा तो नरक है।
अंतःकरण का दंश मनुष्यों को दंशन सिखाता है।
उस मनुष्य का किसी बात में विश्वास न करो जो हर बात में अंतःकरण वाला नहीं है।
जहाँ अंतःकरण का राज्य प्रारंभ होता है, वहाँ मेरा राज्य समाप्त हो जाता है।
स्वतंत्रता से भी अधिक शक्तिशाली एक और शब्द है—'अंतःकरण'।
अंतःकरण तो कायरों द्वारा प्रयुक्त शब्दमात्र है, सर्व-प्रथम इसकी रचना शक्तिशालियों को भयभीत रखने के लिए हुई थी।
राष्ट्र को छोड़िए, लेकिन अवचेतन को समाप्त करके कोई व्यक्ति तक होश, समझदारी और पहचान नहीं पा सकता।
ख़ुशी का अनुभव करते हुए हमें उसके प्रति चेतन होने में कठिनाई होती है। जब ख़ुशी गुज़र जाती है और हम पीछे मुड़कर उसे देखते और अचानक से महसूस करते हैं—कभी-कभार आश्चर्य के साथ—कितने ख़ुश थे हम।
शरीर एक बदलता हुआ प्रवाह है और मन भी। उन्हें जो किनारे समझ लेते है, वे डूब जाते है।
सत्पुरुषों की महानता उनके अंतःकरण में होती है, न कि लोगों की प्रशंसा में।
आत्मा के लिए अच्छा अंतःकरण वैसा ही है जैसा शरीर के लिए स्वास्थ्य।
डॉक्टर कैंसर के रोगी को बताए कि उसे कैंसर है, तो वह स्वस्थ मानसिकता का है। पर अगर कैंसर के रोगी को डॉक्टर राग जयजयवन्ती सुनवाने लगे, तो डॉक्टर ज़रूर मानसिक रोग से ग्रस्त है। मैं जानता हूँ, कई लेखक इस देश में कैंसर से बीमार समाज को राग जयजयवन्ती सुनाते हैं।
विचारों की असीमित आपूर्ति आपके लिए उपलब्ध है। समूचा ज्ञान, आविष्कार और खोजें, ब्रह्मांडीय मस्तिष्क में संभावनाओं के रूप में मौजूद हैं और मानवीय मस्तिष्क द्वारा उन्हें बाहर निकालने का इंतज़ार कर रहीं हैं। हर चीज़ आपकी चेतना में है।
मज़े में ख़ुशहाल होकर जीना है, तो डिस्कवर नहीं हो सकते।
अपने वक्षस्थल में स्वर्गीय अग्नि की उस चिंगारी को सजीव रखने का प्रयत्न करो जिसे अंतःकरण कहते हैं।
मानव-हृदय पर संगीत का इतना प्रबल पड़ता है कि यह क्षण-भर में चित्त की एकाग्रता ला देता है।
सूरदास की सौंदर्य-चेतना और नैतिक चेतना में कोई अंतराल नहीं है। उनका काव्य, नैतिकता के उपदेश का काव्य नहीं है।
मानवीय शरीर की भाँति संस्कृति का शरीर भी जड़ और चेतन के संयोग से निर्मित होता है।
क्या तुम नहीं देखते कि तुम्हारा अंतःकरण तुम्हारे अंदर विराजमान अन्य लोग हैं, अन्य कुछ नहीं ?
चेतना और रूचि का फलक बड़ा होना ही चाहिए।
धर्म, कर्म का स्वतंत्र पुरुषार्थ है तो नीति से भिन्न है—नीति उपाय-कौशल है, और कोई भी वस्तु, चाहे जड़ हो या चेतन, चाहे मनुष्य ही क्यों न हो, सभी उसके लिए उपाय बन सकते हैं। धर्म में पर को उपेय समझना चाहिए, उपाय नहीं।
शमशेर की साहित्यिक चेतना में कला के सार्वभौमिक आदर्शों (यूनीवर्सलआइडल्स) की व्याप्ति है।
-
संबंधित विषय : कवि पर कविऔर 1 अन्य
विधवा माता, चील से भी अधिक जागरूक होती है। प्रसंग आने पर वह हिंस्त्र भी बन सकती है।
मनुष्य हर विवेक से ऊपर है—एक चेतना, जो प्रकृति का नहीं बल्कि इतिहास का उत्पाद है।
परंपरा से हर समाज की कुछ संगतियाँ होती हैं, सामंजस्य होते हैं, अनुपात होते हैं। ये व्यक्ति और समाज दोनों के होते हैं। जब यह संगती गड़बड़ होती है, तब चेतना में चमक पैदा होती है।
यदि प्रेम स्वप्न है, तो श्रद्धा जागरण है।
हम केवल यही चाहते हैं कि अपनी दशा न भूलें, मृगतृष्णा हमें पथ से भ्रष्ट न करे और हममें न्याय और अन्याय; साधु और असाधु के अंतर का ज्ञान, इसलिए जाग्रत रहे कि हम धोखा खाकर जातीय चरित्र और उन्नति का नाश न करते रहें।
मेरे लिए एक जागरूक समकालीन चेतना का अर्थ ही यह है कि वह अपनी समग्रता में उसी तरह अपने अतीत को भी सोच और इस्तेमाल कर सके, जैसे अपने वर्तमान को और उसे आज की सही ढंग की 'जानकारियों' से जोड़कर देख सके।
परंपरा को जड़ और विकास को गतिमान मानना, हमारी विचार प्रक्रिया में रूढ़ हो गया है।
इससे पहले कि मैं मर जाऊँ, मुझे अपने लोगों को एक निश्चित राजनीतिक दिशा देनी चाहिए। वे हमेशा ग़रीब, उत्पीड़ित वंचित रहे हैं। इसी कारण आज उनमें एक नई चेतना और नया आक्रोश जन्म ले रहा है।
एक जागरूक साहित्यिक विवेक किसी न किसी रूप में अपने क्लासिक्स को बराबर चर्चा के केंद्र में रखकर जीवित रखता है, और उन्हें जीवित रखना एक देश की सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना है।
दीपशिखा का प्रकाश उसी का मार्गदर्शक होगा, जिसके नेत्र खुले हों।
प्रत्येक युग का अपना संदेश होता है। संदेशों को वही सबसे पहले सुनते हैं, जो विश्व की उन्नति की ड्योढ़ी पर अपनी सबसे अधिक बहुमूल्य वस्तु की भेंट चढ़ाते हैं।
जब हमारी आँखें देखने में प्रवृत्त रहती हैं, तब रूप हमारे बाहर प्रतीत होते हैं। जब हमारी वृत्ति अंतर्मुख होती है, तब रूप हमारे भीतर दिखाई पड़ते हैं।
जब ध्यान में वस्तु का रूप या बाहरी भाग परित्यक्त हो जाता है, तभी समाधि-अवस्था आती है।
पशु अनैतिहासिक होते हैं, क्योंकि वे अपने लिए कोई निर्णय नहीं ले सकते; स्वयं को और अपनी गतिविधि को अपने चिंतन की वस्तु नहीं बना सकते; अपने लिए कोई उद्देश्य निर्धारित नहीं कर सकते; वे एक ऐसे विश्व में 'डूबे' रहते हैं, जिसे वे कोई अर्थ नहीं दे सकते; वे एक ऐसे सर्वाश्लेषी वर्तमान में रहते हैं, जिसमें कोई 'आज' या 'कल' नहीं होता।
जीवन-बोध केवल वस्तुगत नहीं; चेतना-सापेक्ष होता है, और साहित्य की निगाह दोनों पर रहती है।
जब हम साहित्य या कलाओं में रचना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हैं; तब हम स्वतंत्रता के उसी आशय को केंद्र में रखते हैं, जिसका संदर्भ मनुष्य की संपूर्ण चेतना है, उसकी केवल राजनीतिक चेतना नहीं और स्वतंत्रता के इस अर्थ को मैं राजनीतिक से कहीं ज़्यादा बड़ा मानता हूँ।
-
संबंधित विषय : अभिव्यक्तिऔर 1 अन्य
न शरीर तट है, न मन है। उन दोनों के पीछे जो चैतन्य है, साक्षी है, द्रष्टा है, वह अपरिवर्तित नित्य बोध मात्र ही वास्तविक तट है। जो अपनी नौका की उस तट से बाँधते है, वे अमृत को उपलब्ध होते है।
समग्र भारतीय अस्मिता की गूँज पैदा करने की जो हिंदी की अपनी टेक; अपनी आन-बान है, उसकी सुध ही बिसर जाने का, 'लोकल कलर' और 'फ़्लेवर' पैदा करने में ही सारी औपन्यासिक ऊर्जा बिसरा देने का है।
-
संबंधित विषय : हिंदी साहित्य
अच्छा अंतःकरण सर्वोत्तम ईश्वर है।
युक्ति-तर्क के परे अस्तित्व की अनेक उच्चतर अवस्थाएँ हैं। वास्तव में धर्मजीवन की पहली अवस्था तो बुद्धि की सीमा लाँघने पर शुरू होती है।
संबंधित विषय
- अचेतन
- अनुभव
- अभिव्यक्ति
- अहंकार
- आकांक्षा
- आँख
- आज़ादी
- आत्म
- आत्म-अनुशासन
- आत्मा
- आस्था
- इतिहास
- ईश्वर
- एहसास
- कमज़ोर
- कर्म
- कवि
- कवि पर कवि
- गजानन माधव मुक्तिबोध
- चेतना
- ज्ञान
- जीवन
- डर
- दुख
- दर्शन
- ध्यान
- धर्म
- नैतिकता
- प्रगति
- परंपरा
- पवित्रता
- बेईमानी
- बच्चे
- भक्ति
- भूख
- भाषा
- मनुष्य
- मनुष्यता
- मूर्ख
- महात्मा गांधी
- योग
- रवींद्रनाथ ठाकुर
- राजनीति
- शांति
- संगीत
- संघर्ष
- सच
- समाज
- स्वप्न
- संस्कृति
- संसार
- साफ़
- साहित्य
- हिंदी
- हिंदी साहित्य