Font by Mehr Nastaliq Web

कवि पर कवि

एक कवि की दूसरे कवि

पर लिखी गई कविता।

कहना होगा कि शिल्प की दृष्टि से शमशेर हिंदी के एक अद्वितीय कवि है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर की आत्मा ने अपनी अभिव्यक्ति का एक प्रभावशाली भवन अपने हाथों तैयार किया है, उस भवन में जाने से डर लगता है—उसकी गंभीर प्रयत्नसाध्य पवित्रता के कारण।

गजानन माधव मुक्तिबोध

रवींद्रनाथ जिस सतह से बोलते हैं, जिस व्यापक जीवन के सर्वोच्च बिंदु पर खड़े होकर देश-देशांतर के जन-समुदाय के सामने वे अपने को प्रकट करते हैं, उस स्थान के अन्य अनुगामी कलाकार नहीं बोल पाते। उतना ही उनमें बौनापन है, जितनी कि रवींद्र में ऊँचाई।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर की मूल मनोवृत्ति एक इंप्रेशनिस्टिक चित्रकार की है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

आदमी की दुविधा, तनाव, पीड़ा, अभाव का समसामयिक अर्थ-संदर्भ—मुक्ति-बोध की कविता को समकालीन बनाता है।

धूमिल

मुक्तिबोध की भाषा किसी पुराने पोख़्ता खंडहर की दीवार सरीख़ी है। भारी, बुलंद किंतु प्रतिध्वनि से हीन, किंतु जहाँ कहीं उस पोख़्ता और उबाऊ और प्रतिध्वनि-हीन भाषा में, पत्थर-सी बेजान भाषा में, आज के आदमी की बातचीत की भाषा गई है, वहीं से लगता है ईंटें जगह-जगह गल गई है और दीवारों में झिर्रियाँ बन गई है, जिन से घने अँधेरे में भी प्रकाश झर रहा है और यही उसकी बुनियादी सहजता है—यह प्रकाश ही अर्थ है।

धूमिल

इंप्रेशनिस्टिक स्वभाव ने शमशेर को ‘विशिष्ट’ के प्रति प्रेरित किया है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

त्रिलोचन अपनी कविता में 'एक खड़ी पाई' है।

धूमिल

भाषा में शब्दों का ट्रिक कामयाब होने पर कविता, और असफल होने पर चमत्कार बनता है। रघुवीर सहाय और श्रीकांत वर्मा की अधिकांश कविताएँ ऐसा ही चमत्कार है।

धूमिल

प्रणय-जीवन के सर्वोतम कवि आज भी मीरा और सूर हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

राजकमल चौधरी की कविताओं में (विशेषतः मुक्ति प्रसंग) परिवेश तो समसामयिक है, किंतु उन का आवेग काफ़ी रूमानी है। होता यह है कि उस की रचनाएँ एक अजीब क़िस्म का मानसिक संघात पैदा करती है। कभी-कभी वे प्रसाद की छायावादी स्थितियों का छायाभास होती है।

धूमिल

पंतजी में कोमल संवेदनाओं से आप्लुत, एक विशेष प्रकार की अंतर्मुखता थी।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शेक्सपियर के 'टेंपेस्ट' नाटक के साथ कालिदास की 'शकुंतला' की तुलना मन में सहज ही उठ सकती है। इनका बाह्य सादृश्य और आंतरिक विभिन्नता, ध्यानपूर्वक विचार करने की चीज़ है।

रवींद्रनाथ टैगोर

शमशेर के शिल्प के संबंध में यह बात भी मुझे कहनी है कि प्रसंगबद्ध भावना की प्रसंग-विशिष्टता सुरक्षित रखकर, प्रसंग को पार्श्वभूमि में हटाते हुए उसको बिल्कुल ही उड़ा देने से, काव्य के रसास्वादन में कुछ तो बाधा होती ही है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

वास्तविक जीवनानुभव की जितनी संपन्नता निराला और प्रसाद में है (महादेवी में भी), उतनी उस हद तक; उस मात्रा में पंतजी के पल्ले नहीं पड़ी।

गजानन माधव मुक्तिबोध

पंतजी अंतर्तम के गहन भाव-दृश्यों के चित्रकार नहीं हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

कामायनी में विचारों और अनुभवों के सामान्यीकरण का दर्शन है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

इंप्रेशनिस्टिक ढंग का चित्रकार, जीवन की उलझी हुई स्थितियों का चित्रण नहीं कर सकता—वह उसके किसी दृश्य-खंड को ही प्रस्तुत कर सकता है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

ऑक्टेवियो पाज़ ने कहा है कि प्रत्येक पाठक एक दूसरा कवि है।

लीलाधर जगूड़ी

आत्म-चेतना को विकास के प्रश्न की दृष्टि से देखा जाए, तो यह कहना होगा कि शमशेर आत्मपरक साहित्य की यूरोपीय परंपरा से काफ़ी प्रभावित हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

जीवन के विविध क्षेत्रों का और अनेकानेक मानव-प्रसंगों का, जितना अनुभव प्रसादजी को था—उतना पंतजी को प्राप्त नहीं हो सका।

गजानन माधव मुक्तिबोध

हमारे आधुनिक साहित्य के क्षेत्र में सर्वप्रथम सामंती संस्काराच्छन्न उच्च-मध्यवर्ग ही सक्रिय हुआ—चाहे वे भारतेंदु हरिश्चंद्र हों, अथवा बिगड़े रईस जयशंकर प्रसाद हों, अथवा आधुनिक परिष्कार-युक्त विलायती शिक्षा-प्राप्त अथवा उससे प्रभावित अन्य कविजन हों।

गजानन माधव मुक्तिबोध

कवि को चित्रकार का स्थानापन्न बना देने से और उस स्थानापन्न कवि के सम्मुख कार्यक्षेत्र विस्तृत कर देने से, शमशेर की रचनात्मक प्रतिभा ने बहुत बार घोटाला कर दिया है—ऐसा मेरा ख़याल है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

निराला का संघर्ष, स्थिति-रक्षा का संघर्ष है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

अज्ञेय से पहले हिंदी का कोई ऐसा कवि नहीं हुआ जो शुद्ध रूप से नागरिक कवि हो।

केदारनाथ सिंह

शमशेर का निरालापन बहुत ही स्वाभाविक और अन्यत्र दुर्लभ है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर के सृजन-प्रक्रियात्मक सेंसर्स काफ़ी महत्वपूर्ण हैं। जो बातें वे नहीं कहते, वे संदर्भ की दृष्टि से प्रधान हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

मैं यह कहना चाहता हूँ कि प्रसादजी जिस अर्थ में अंतर्मुख कवि हैं, उस अर्थ में पंतजी नहीं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

वास्तव से पंतजी का जो हार्दिक संबंध था, वह दार्शनिक कुंठाओं से रहित था।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर की आत्मा एक रोमैंटिक क्लासिकल प्रकार की है। किंतु इंप्रेशनिस्टिक होने के कारण, उनका ज़ोर संवेदन-विशिष्टता और संवेदनाघात (पर) और केवल इसी पर होने से—वे नई कविता के एक अद्वितीय कवि के रूप में हमारे सामने आते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर ने अपने हृदय में आसीन चित्रकार को पदच्युत कर कवि कोअधिष्ठित किया है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

इंप्रेशनिस्टिक चित्रकार तथा अन्य चित्रकारों की भाँति, शमशेर संवेदनाओं के गुण—आत्मचेतस रूप से जानते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

सूक्ष्म संवेदनाओं के गुण-चित्र उपस्थित करना बड़ा ही दुष्कर कार्य है, किंतु शमशेर उसे सहानुभूति से संपन्न कर जाते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

प्रसादजी ने सारस्वत सभ्यता का निर्माण करनेवाली इड़ा को बुद्धिवादी बताया है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर ने संवेदनाओं के गुण-चित्र उपस्थित करने के क्षेत्र में जो महान सफलताएँ प्राप्त की हैं, दुर्लभ हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर के पास जादुई कीमियागिरी नहीं है, वास्तव का संवेदनात्मक ग्रहण है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर संवेदनाओं के प्रसंग-विशिष्ट गुणों का बहुत सफलतापूर्वक चित्रण करते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर मुख्यतः प्रणय-जीवन के प्रसंगबद्ध रसवादी कवि हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

इंप्रेशनिस्टिक कला ने शमशेर से त्याग करवाया है, साथ ही उन्हें बहुत कुछ मौलिक और विशिष्ट गुण भी दिए हैं, जो किसी अन्य कवि में नहीं पाए जाते।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर का संवेदन-ज्ञान और संवेदन-चित्रण अद्वितीय है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

पंतजी के काव्य का यौवनोन्मेष काल प्रदीर्घ है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

केदारनाथ सिंह ने कोई नई भाषा नहीं दी, सिर्फ़ नए लोगों (कवियों) की चुनी हुई भाषा के क्रम में गए हैं।

धूमिल

शमशेर का काव्य एकदम खरा है, अपने विशेष गुणों के कारण मौलिक है, अपने शिल्प के कारण अद्वितीय है—और ये ही बातें उन्हें श्रेष्ठ सिद्ध करती हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर एक समर्पित कवि हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

पंतजी वास्तव के प्रति संवेदनाशील होकर; जब-जब तत्प्रति उन्मुख हुए, उनके मन पर अपना ख़ुद का बोझ कभी नहीं रहा।

गजानन माधव मुक्तिबोध

यदि मुझे क्षमा किया जाए, तो मैं यह कहूँगा कि पंतजी वस्तुतः बुद्धि-प्राण नहीं हैं, बौद्धिक नहीं हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

‘भारतमाता ग्रामवासिनी’ से लेकर, तो आगे ‘हँसते-हँसते कृष्ण बन गए मन में, जनमंगल हित है’ तक जो जनोन्मुख भावनाएँ पंतजी ने प्रकट कीं—वे उनकी सहज सहानुभूति ही का विस्तार थीं।

गजानन माधव मुक्तिबोध

प्रसादजी दार्शनिक थे। उनकी दार्शनिक ज्ञान-व्यवस्था ही ऐसी थी; जो वर्तमान सभ्यता-स्थिति की विषमताएँ कम करने का उपाय तो बताती थी, किंतु आमूल क्रांतिकारी परिवर्तन का ध्येय नहीं रख सकती थी।

गजानन माधव मुक्तिबोध

बाख के संगीत की स्वर-लहरियों द्वारा उत्तेजित संवेदनाओं का चित्रण जो शमशेर ने किया है, वह उनके अनुपम काव्य-सामर्थ्य तथा वास्तोन्मुख भावना का एक श्रेष्ठ उदाहरण है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

शमशेर पर लगाया गया यह दोषारोप कि वे उलझे हुए हैं और उनकी बात समझ में नहीं आती—उस आदत को सूचित करते हैं—जिसे हम सामान्यीकरण की आदत कह सकते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध