Font by Mehr Nastaliq Web
M. N. Ray's Photo'

एम. एन. राय

1887 - 1954 | आर्बेलिया, पश्चिम बंगाल

क्रांतिकारी, दार्शनिक और राजनीतिक विचारक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक।

क्रांतिकारी, दार्शनिक और राजनीतिक विचारक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक।

एम. एन. राय की संपूर्ण रचनाएँ

कविता 1

 

उद्धरण 119

काम भावना का हनन ही गूढ़ अनुभवों की राह खोलता है और यह हनन उन्हें कहाँ ले जाता है, यह जानने के बाद एक शख़्स सिर्फ़ यही कहेगा कि गूढ़ अनुभव मात्र मतिभ्रम और हिस्टीरिया की बीमारी है।

  • शेयर

किसी एक लक्ष्य पर एकाग्र होने से अगर वह बौद्धिक क़िस्म का नहीं है, तो माइंड (सेरिब्रल) की क्रिया (फंक्शनिंग) का बैलेंस ख़त्म हो जाता है और फलस्वरूप एक हिस्टीरिया अवस्था प्राप्त होती है। और आदमी अपने विश्वासों और सुझावों की मनचाही आकृति ही नहीं देखता है; बल्कि अवचेतन में व्याप्त विभिन्न भावनाओं द्वारा जनित, उसे मतिभ्रम (हैल्यूसिनेशन) भी होने शुरू हो जाते हैं।

  • शेयर

प्रकृति की भौतिक वास्तविकता को नकार देने पर वैज्ञानिक शोध निरर्थक हो जाता है।

  • शेयर

शक्तिशाली लोगों में कुदरत के साथ चलने का भाव होता है। वह वासना त्याग की बातें ज़्यादा नहीं करते। जो लोग वासना त्याग की प्रैक्टिस करते हैं, वे लोग फ़ेल हो जाते हैं। इसलिए धार्मिकता की आदत डाली जाती है और इस आदत में तमाम मनोवैज्ञानिक और शारीरिक क्रियाओं में संघर्ष मचता है।

  • शेयर

सभी आध्यात्मिक गुणों की जड़ में जीवन होता है और एक निर्जीव पूरे तौर पर जड़ होता है। जो चीज़ जीवधारियों को जड़ पदार्थ से अलग करती है, वह जीवन है और वह एक रासायनिक प्रक्रिया है। मादा रज×नर शुक्राणु = नव जीवन। इस प्रक्रिया में आत्मा का कोई काम नहीं।

  • शेयर

पुस्तकें 1

 

Recitation