ललित कार्तिकेय के उद्धरण
पॉलिटिकली करेक्ट होने के उथले, उम्र दुराग्रह ने समकालीन हिंदी कथा-साहित्य की उड़ने और ग़ोताख़ोरी करने की क्षमता को बाधित किया है। एक अच्छी किताब अपनी 'पॉलिटिकल करेक्टनैस' अपने आंतरिक तर्कों से अर्जित करती है।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जिन लोगों ने वास्तविक प्रेम नहीं किया, उन्हें कभी पता नहीं लगेगा कि वह भी एक तरह का परिश्रम ही है। एक करुणामय, धैर्य भरा परिश्रम।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हम पर्याप्त, बल्कि औसत तौर पर अति-मुखरता के अभ्यस्त है। हम चाहते है कि शब्द अर्थ का संपूर्ण वक्तव्य हो, अर्थ का संकेत नहीं।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
बिना एम्पॅथी के एक अनुवाद, किसी किताब के लेखक के सिर को अपने कंधों पर नहीं ढो सकता। वह तब कुली हो सकता है, लेखक का जुड़वाँ नहीं।
-
संबंधित विषय : अनुवाद
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
बुरे अनुवादों के पीछे जितना हाथ प्रतिभाहीनता का है, उतना ही अनुवादक और पुस्तक के बीच बनने वाले अ-प्रेम के रिश्ते का भी।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
एक अनुवादक में प्रेम करने की, करुणा की बहुत क्षमता होनी चाहिए। उसमें प्रेम करने का परिश्रम, धैर्य और समझदारी होनी चाहिए।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया