Font by Mehr Nastaliq Web
Ralph Waldo Emerson's Photo'

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

1803 - 1882

सुप्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक, निबंधकार और कवि। ट्रांसेंडेंटलिज़्म आंदोलन में योगदान।

सुप्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक, निबंधकार और कवि। ट्रांसेंडेंटलिज़्म आंदोलन में योगदान।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

सुखी है वह मनुष्य जो अतिथि को देखकर कभी मुँह नहीं लटका लेता है, अपितु हर अतिथि का प्रसन्नतापूर्वक स्वागत करता है।

निर्धन अनुभव करने में ही निर्धनता है।

इतिहास का प्रयोजन वर्तमान समय और उसके अनुसार कर्तव्य को महत्त्व देना है।

स्वयं अपने विचार पर विश्वास करना, जो तुम्हारे अपने व्यक्तिगत हृदय में तुम्हारे लिए सत्य है, उस पर विश्वास करना कि वह सबके लिए सत्य है—यही प्रतिभा है।

आत्मविश्वास सफलता का प्रथम रहस्य है।

हर नेता अन्ततः उबाऊ हो जाता है।

जब प्रकृति को कोई कार्य संपन्न कराना होता है तो उन वह उसको करने के लिए एक प्रतिभा का निर्माण करती है।

आविष्कार से आविष्कार का जन्म होता है।

कोई भी पुस्तक जो एक वर्ष पुरानी हो कभी मत पढ़ो।

हम प्रतीक हैं और प्रतीकों का निषेध करते हैं।

सुसंपन्न कार्य का पुरस्कार, उसका संपन्न कर लेना ही है।

अच्छा पाठक ही पुस्तक को अच्छा बनाता है।

स्वयं पर आग्रह करो; अनुकरण मत करो।

Recitation