Font by Mehr Nastaliq Web

प्रतीक पर उद्धरण

अर्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक नहीं है कि नारी और नर जब तक अलग हैं तब तक दोनों अधूरे हैं, बल्कि इस बात का भी कि जिस पुरुष में नारीत्व नहीं, वह अधूरा है एवं जिस नारी में पुरुषत्व नहीं, वह भी अपूर्ण है।

रामधारी सिंह दिनकर

सत्य की जिज्ञासा ऋषित्व का प्रथम और अंतिम लक्षण है। सत्य का साक्षात् दर्शन जिसे हो, वह ऋषि है।

वासुदेवशरण अग्रवाल

मधुर दया आभिजात्य का सच्चा चिह्न है।

विलियम शेक्सपियर
  • संबंधित विषय : सच

महापुरुष अपने युग का प्रतीक है और समसामयिक शक्तियों का नाभिबिंदु होता है।

सम्पूर्णानंद

हम प्रतीक हैं और प्रतीकों का निषेध करते हैं।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए