रूमी के उद्धरण
चीज़ों के सही या ग़लत होने के परे एक मैदान है, मैं वहाँ तुमसे मिलूँगा।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब तुम टूट जाओ, तो नाचो। नाचो अगर तुमने पट्टी फाड़ दी है—लड़ाई के बीच में नाचो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मृत्यु का दूर जाने से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज डूबता है। चाँद डूबता है, लेकिन वे चले नहीं जाते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं हर साँस के साथ भक्ति के बीज बोता हूँ—मैं हृदय का किसान हूँ।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
बुद्धि बारिश की तरह है। इसका स्रोत असीम है, लेकिन यह मौसम के अनुसार बरसती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
इतना छोटा होने का अभिनय करना बंद करो, तुम परमानंद में गतिमान ब्रह्मांड हो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कृतज्ञता आत्मा के लिए शराब है। आगे बढ़ो, नशे में डूब जाओ।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जिसे तुम बारिश मानते हो, वह बारिश नहीं है। पर्दे के पीछे कभी-कभी फ़रिश्ते रोते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब दुनिया आपको घुटनों के बल धकेलती है, तो आप प्रार्थना करने के लिए एकदम सही स्थिति में होते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैंने अपना मुँह बंद कर दिया और तुमसे सौ मौन तरीकों से बात की।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : मौन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
तुम्हारे भीतर एक शक्ति है, जो तुम्हें जीवन देती है। उसे खोजो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं जितना क़रीब जाता हूँ, उतना ही मैं देखता हूँ कि मैं कितना दूर हूँ।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मेरी आत्मा कहीं और से है, मुझे इस बात का यकीन है और मैं वहीं पहुँचने का इरादा रखता हूँ।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : आत्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
ब्रह्मांड में सब कुछ तुम्हारे भीतर है, सब कुछ अपने आप से माँग लो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैंने सीखा कि हर नश्वर मृत्यु का स्वाद चखेगा, लेकिन केवल कुछ ही जीवन का स्वाद चखेंगे।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
नास्तिकता शुष्क छिलका है जो ऊपर से विलक हो गया तो उसके नीचे धर्म का कोमल और स्वादिष्ट छिलका पाया गया।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
क्या तुम नियमित रूप से अपने आपसे मिलते हो? अभी शुरू करो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्रेमी अंततः कहीं नहीं मिलते, वे हमेशा एक-दूसरे में होते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं कौन हूँ और कौन नहीं हूँ, इसको जानने में मैंने बहुत-सी चीज़ें जान ली हैं। और वह कौन है और कौन नहीं है इसी को जानने में बहुत-सी चीज़ें मैंने खो दी हैं।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
आइए इस पशुवत् व्यवहार से ऊपर उठें और एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब आप अपनी आत्मा से काम करते हैं; तो आप अपने भीतर एक नदी बहती हुई, एक आनंद महसूस करते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अपने विचारों में उलझे हुए, हम हर चीज़ के बारे में चिंता करते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
शोक मत करो। जो कुछ तुम खोते हो, वह रूप बदल कर वापस आ जाता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब भी तुम अकेले हो; अपने आप को याद दिलाओ कि ईश्वर ने बाकी सभी को दूर भेज दिया है, ताकि केवल तुम और वह हो।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्रेम कभी-कभी हम पर बहुत बड़ा उपकार करना चाहता है—हमें उल्टा लटका कर सारी बकवास बाहर निकाल देता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अब चुप हो जाओ। शब्दों को बनाने वाले को बोलने दो। उसने दरवाज़ा बनाया, उसने ताला बनाया और उसने चाबी भी बनाई।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अंत में मैंने अपने हृदय के कोने में दृष्टि डाली। देखता क्या हूँ कि वह वहीं पर उपस्थित है। दूसरे स्थानों में व्यर्थ भटकता फिरा।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं यह बाल नहीं हूँ, मैं यह त्वचा नहीं हूँ—मैं वह आत्मा हूँ, जो मेरे भीतर रहती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्रेमी और प्रेम अमर हैं। प्रेम के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु से प्रेम न कर क्योंकि अन्य वस्तुओं का अस्तित्व अस्थायी है।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अगर मैं ख़ुद से प्यार करता हूँ, तो मैं तुमसे प्यार करता हूँ। अगर मैं तुमसे प्यार करता हूँ, तो मैं ख़ुद से प्यार करता हूँ।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
भेद-बुद्धि पशु की अवस्था का लक्षण है, अभेदबुद्धि मनुष्यता का।
-
संबंधित विषय : मनुष्य
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अपने जीवन को आग लगाओ। उन लोगों की तलाश करो, जो आपकी लपटों को हवा देते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जो झूठ है; वह दिल को परेशान करता है, लेकिन सत्य आनंदमय शांति लाता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
बुद्धि हमें बताती है कि हम योग्य नहीं हैं; प्रेम हमें बताता है कि हम योग्य हैं—मेरा जीवन दोनों के बीच बहता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
उन लोगों को नज़रअंदाज़ करो जो तुम्हें भयभीत और दुखी करते हैं, जो तुम्हें बीमारी और मौत की ओर वापस ले जाते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया