Font by Mehr Nastaliq Web
Orhan Pamuk's Photo'

ओरहान पामुक

1952 | इस्तांबुल

चर्चित तुर्की उपन्यासकार और निबंधकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

चर्चित तुर्की उपन्यासकार और निबंधकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

ओरहान पामुक के उद्धरण

22
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

मुझे लगता है कि एक लड़की के लिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना आसान होगा जिसे वह नहीं जानती, क्योंकि जितना अधिक आप पुरुषों को जानोगे; उनसे प्यार करना उतना ही कठिन होगा।

अनुवाद : सरिता शर्मा

ख़ुद को किताब की समस्याओं में डुबाना प्यार के बारे में सोचने से बचने का अच्छा तरीक़ा है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैंने एक दिन एक किताब पढ़ी और मेरा पूरा जीवन बदल गया।

अनुवाद : सरिता शर्मा

अगर किसी प्रेमी का चेहरा आपके दिल पर अंकित है, तो दुनिया अभी भी आपका घर है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कोई कुछ भी कहे, जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण चीज़ ख़ुश रहना है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

किताबें, जिन्हें हम सांत्वना समझने की भूल करते हैं; केवल हमारे दुःख को और गहरा करती हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

करुणा और समर्पण के बीच का अंतर प्रेम का सबसे अंधकारमय, सबसे गहरा क्षेत्र है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

असली संग्रहालय वे स्थान हैं, जहाँ समय स्थान में परिवर्तित हो जाता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

पहली बात जो मैंने स्कूल में सीखी वह यह थी कि कुछ लोग बेवक़ूफ़ होते हैं, दूसरी बात जो मैंने सीखी वह यह कि कुछ तो इससे भी बदतर हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए अकेलेपन के दर्द की ज़रूरत है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

पेंटिंग विचार का मौन और दृष्टि का संगीत है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैं जब तक जीवित रहूँगा, उनकी नक़ल नहीं करूँगा या उनसे अलग होने के लिए ख़ुद से नफ़रत नहीं करूँगा।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जो चीज़ हमें एक साथ बाँधती है, वह यह है कि हम दोनों ने जीवन के प्रति अपनी उम्मीदें कम कर दी हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मेरे शब्दों और रंगों की पसंद से यह जानने का प्रयास कीजिए कि मैं कौन हूँ, क्योंकि आपके जैसे चौकस लोग चोर को पकड़ने के लिए पैरों के निशान की जाँच कर सकते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कुत्ते भी बोलते हैं, लेकिन केवल उन्हीं से जो सुनना जानते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

भगवान में विश्वास करने से इनकार करने में बहुत गर्व शामिल है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

लोग केवल तभी झूठ बोलते हैं, जब कोई ऐसी चीज़ होती है जिसे खोने का उन्हें बहुत डर होता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

पेंटिंग ने साहित्य को वर्णन करना सिखाया।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मेरा दुःख मुझे जीवन से बचाता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मुझे बताओ, प्यार किसी को मूर्ख बनाता है या केवल मूर्ख ही प्यार करते हैं?

अनुवाद : सरिता शर्मा

ख़ुशी का मतलब है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसके क़रीब रहना; बस इतनी-सी बात है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

अगर आप कहीं जाने की राह पर हैं तो ज़िंदगी ख़ूबसूरत है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

ख़ुशी किसी को अपनी बाँहों में भर लेने और यह जानने में है कि पूरी दुनिया आपकी बाँहों में है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

मैं पेड़ नहीं, इसका अर्थ बनना चाहता हूँ।

अनुवाद : सरिता शर्मा

  • संबंधित विषय : पेड़

संकीर्ण मानसिकता से रहित और किसी सामाजिक निषेद्ध या राष्ट्रीय मिथकों से मुक्त आदर्श पाठक जैसी कोई चीज़ नहीं होती, उसी तरह जैसे आदर्श उपन्यासकार जैसी कोई चीज़ नहीं होती।

अनुवाद : समयांतर

एक उपन्यासकार की आदर्श पाठक की तलाश—वह चाहे राष्ट्रीय हो या अंतर्राष्ट्रीय—उपन्यासकार के अपने को उसके रूप में कल्पना करने और फिर उसे दिमाग़ में रखकर किताबें लिखने से शुरू होती है।

अनुवाद : समयांतर

Recitation