Font by Mehr Nastaliq Web
Hermann Hesse's Photo'

हरमन हेस

1887 - 1962 | कैल्व

समादृत जर्मन-स्विस कवि, उपन्यासकार और चित्रकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

समादृत जर्मन-स्विस कवि, उपन्यासकार और चित्रकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

हरमन हेस के उद्धरण

9
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

चूँकि दुनिया मौत और आतंक से भरी हुई है, मैं बार-बार अपने दिल को सांत्वना देने की कोशिश करता हूँ और उन फूलों को चुनता हूँ जो नर्क में उगते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

महान विचारकों के लिए दुनिया की जाँच करना, उसे समझाना और नफ़रत करना ज़रूरी हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया से प्यार करना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

जो शोर की जगह संगीत, आनंद की जगह ख़ुशी, आत्मा की जगह सोना, रचनात्मक कार्य की जगह व्यापार, और जुनून की जगह मूर्खता चाहता है, उसे इस साधारण दुनिया में कोई घर नहीं मिलता।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

शब्दों, लेखन और पुस्तकों के बिना कोई इतिहास होगा और ही मानवता की कोई अवधारणा होगी।

अनुवाद : सरिता शर्मा

सज्जनता कठोरता से अधिक, पानी चट्टान से अधिक और प्यार ताक़त से अधिक मज़बूत है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

पक्षी अंडे से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता है। अंडा ही दुनिया है। जो जन्म लेना चाहता है उसे एक दुनिया को नष्ट करना होगा।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

और एक दिन ऐसा आएगा जब उन सभी चीज़ों का कोई निशान नहीं रहेगा जिसने मेरे जीवन को उलझाया और मुझे दुखी किया।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

किसी ने एक संघर्ष, एक दर्द, एक मौत सही।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

मैं स्वर्ग के पार उड़ गया और भगवान को काम करते हुए देखा। मैंने पवित्र कष्ट सही।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

स्पष्ट और शांत उसकी आवाज़ श्रोताओं के ऊपर तैरती रही, जैसे एक प्रकाश, जैसे एक तारा भरा आकाश।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

यह सब झूठ था, सब बदबू कर रहा था, झूठ की बदबू, यह सब अर्थ, ख़ुशी और सुंदरता का भ्रम देता था।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

आपके भीतर एक शांति और आश्रय है जहाँ आप किसी भी समय वापस जा सकते हैं और स्वयं बन सकते हैं।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

आप अच्छे से जानते हैं, अपने भीतर गहराई से, कि केवल एक जादू, एक शक्ति, एक मुक्ति है, और उसे प्यार करना कहा जाता है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

प्यार हमें ख़ुश करने के लिए नहीं है। मेरा मानना है कि प्यार हमें यह दिखाने के लिए मौजूद है कि हम कितना सहन कर सकते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

दुनिया के इतिहास का पूरा हिस्सा अक्सर मुझे कुछ नहीं लगता बल्कि एक चित्र पुस्तक जो मानवता की सबसे शक्तिशाली और बेतुकी इच्छा को दर्शाती है—भूलने की इच्छा।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

आपका जीवन कभी वैसे नहीं रहा जैसा आप सोचते हैं, और यह अच्छी बात नहीं है। केवल वे विचार ही मूल्यवान हैं जिन्हें हम वास्तव में जीते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

हर अहंकार, एकता से बहुत दूर, उच्चतम स्तर पर एक बहु-विविधता वाला संसार है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

यहाँ तक कि भेड़िये के दिल में दो, और दो से अधिक आत्माएँ होती हैं।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

अगर कोई सुंदर चीज़ हमेशा के लिए सुंदर रहती, तो मुझे ख़ुशी होती, लेकिन फिर भी मैं उसे ठंडी नज़र से देखता।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

खोजना मतलब: एक लक्ष्य होना; लेकिन पाना मतलब: स्वतंत्र होना, ग्रहणशील होना, कोई लक्ष्य होना।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

कोई भी भगोड़ा और कलाकार बनकर एक ठोस नागरिक, एक ईमानदार और सम्मानजनक आदमी नहीं हो सकता।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

आपकी आत्मा समस्त संसार है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

कुछ लोग सोचते हैं कि पकड़ कर रखना हमें मज़बूत बनाता है; लेकिन कभी-कभी यह छोड़ देना होता है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

अगर आप किसी व्यक्ति से नफ़रत करते हैं, तो आप उसमें उस चीज़ से नफ़रत करते हैं जो आपके ख़ुद का हिस्सा है। जो हमारे हिस्से का नहीं है वह हमें परेशान नहीं करता।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

जब आप किसी को पसंद करते हैं, तो आप उसे उसके दोषों के बावजूद पसंद करते हैं। जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उसे उसके दोषों के साथ प्यार करते हैं।

अक्सर सबसे क़ाबिल लोग स्वयं को उन लोगों को प्यार करने से नहीं रोक पाते जो उन्हें बर्बाद कर देते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

हर अनुभव में जादू का एक तत्व होता है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

यह अच्छी बात है कि आप पूछते हैं। आपको हमेशा पूछते रहना चाहिए, हमेशा संदेह करना चाहिए।

अनुवाद : सरिता शर्मा

आप शिक्षित लोग और कलाकारों के पास, निस्संदेह, आपके सिर में श्रेष्ठ चीज़ें हैं; लेकिन आप भी बाक़ी की तरह इंसान हैं।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

शुरुआत से ही कोई मासूमियत और कोई एकरूपता नहीं है। हर सृजित वस्तु, यहाँ तक कि सबसे सरल, पहले से ही दोषी है, पहले से ही अनेक है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

मैं अपने सपनों में रहता हूँ—यही आप महसूस करते हैं। और लोग सपनों में जीते हैं, लेकिन अपने सपनों में नहीं। यही अंतर है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

गोविंदा ने कहा: 'लेकिन जिसे तुम वस्तु कहते हो, क्या वह कुछ वास्तविक, कुछ अंतर्निहित है? क्या यह सिर्फ़ माया का भ्रम, केवल छवि और रूप नहीं है?

अनुवाद : गार्गी मिश्र

दुनिया... तो अधूरी है और ही पूर्णता की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है: नहीं, यह हर पल में संपूर्ण है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

हर महत्वपूर्ण सांस्कृतिक इशारा एक नैतिकता, मानव व्यवहार का एक आदर्श है, जो एक इशारे में केंद्रित है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

तो उसने उसे अच्छी तरह सिखाया कि कोई आनंद प्राप्त नहीं कर सकता बिना आनंद प्रदान किए।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

ऐसा लग रहा था कि सभी अस्तित्व विरोधों और विभाजन पर आधारित है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

हर इंसान का जीवन उसके ख़ुद की ओर बढ़ने का एक रास्ता है, एक प्रयास है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

लेकिन हर इंसान सिर्फ़ ख़ुद से अधिक होता है; वह भी उस विशेष, अनोखे और हमेशा महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय बिंदु का प्रतिनिधित्व करता है जहाँ दुनिया की घटनाएँ इस तरह केवल एक बार जुड़ती हैं और फिर कभी नहीं।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

किसी और आदमी के जीवन को आँकना मेरा काम नहीं है। मुझे सिर्फ़ ख़ुद को आँकना चाहिए, अपने लिए पसंद करना चाहिए और केवल ख़ुद को धिक्कारना चाहिए—केवल ख़ुद को।

अनुवाद : सरिता शर्मा

हम में से कुछ को लगता है कि पकड़े रखना हमें मज़बूत बनाता है, लेकिन कभी-कभी पकड़ ढीली कर देना बेहतर है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

अनंत काल में, कोई समय नहीं है, केवल छोटा-सा लम्हा है जिसमें बस एक चुटकुला सुनाया जा सकता है।

अनुवाद : सरिता शर्मा

  • संबंधित विषय : समय

आपको अपना स्वप्न ज़रूर तलाश करना चाहिए… मगर कोई भी स्वप्न सदा के लिए नहीं रहता। हर सपने के बाद दूसरा सपना आता है, और आदमी को किसी विशेष सपने से ही चिपटे नहीं रहना चाहिए।

अनुवाद : सरिता शर्मा

साहसी और चरित्रवान लोग हमेशा बाक़ी लोगों को भयावह लगते हैं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

सीखें कि किसे गंभीरता से लेना है और बाक़ी पर हँसना है।

अनुवाद : गार्गी मिश्र

कायर, तुम मरने के लिए तैयार हो, लेकिन जीने के लिए नहीं।

अनुवाद : सरिता शर्मा

जानकारी बाँटी जा सकती है, परंतु ज्ञान नहीं बाँटा जा सकता। मनुष्य उसे उपलब्ध कर सकता है, अपने को उससे दृढ़ भी बना सकता है, उससे चमत्कार कर सकता है, लेकिन कोई ज्ञान बता सकता है और सिखा सकता है।

Recitation