Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

सुप्रसिद्ध मक़दूनियाई कवि-लेखक-संपादक और साहित्यिक चिंतक। राजनयिक के रूप में भी कार्य।

यूनान के समादृत गीतिक कवि और नाटककार। नोबेल पुरस्कार के लिए कई बार नामांकित।

सुप्रसिद्ध यूनानी कवि, निबंधकार और अनुवादक। रोमांटिक आधुनिकतावाद के प्रमुख प्रतिनिधि। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

समादृत यूनानी कवि और राजनयिक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

यूनानी कवि, लेखक, विद्वान और संपादक। आधुनिक यूनानी साहित्य के 'न्यू एथेनियन स्कूल' के सह-संस्थापक के रूप में उल्लेखनीय।

सुपरिचित ग्रीक-साइप्रियोट कवि। 'द व्हिसल्स ऑफ़ द होबो' उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।

सुप्रसिद्ध यूनानी कवि और लेखक। मानवतावादी और गीतात्मक कविताओं के लिए उल्लेखनीय।

समादृत यूनानी कवि और कम्युनिस्ट कार्यकर्ता। 'एपिताफियोस', 'रोमियोसिनी', 'द मूनलाइट सोनाटा' आदि उल्लेखनीय कविताएँ। नोबेल पुरस्कार के लिए कई बार नामांकित।

संस्कृत और हिंदी के समादृत कवि-कथाकार-आलोचक और अनुवादक। ‎साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

समादृत यूनानी कवि, पत्रकार और सिविल सेवक। 'इथाका', 'वेटिंग फ़ॉर द बार्बेरियंस', 'द सिटी' जैसी प्रसिद्ध कविताओं के लिए उल्लेखनीय।

'न्यू एथेंस स्कूल' के प्रतिनिधि कवि, नाटककार, आलोचक, संपादक और अनुवादक।