विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
किम जि-हा
दक्षिण कोरिया के सुप्रसिद्ध कवि, नाटककार और लोकतंत्रवादी कार्यकर्ता। 'फाइव बैंडिट्स', 'ग्राउंडलेस रयूमर्स' और 'क्राई ऑफ़ द पीपल' जैसी चर्चित कविताओं के लिए बार-बार सरकारी कार्रवाई और क़ैद।
किम टांग म्योंग
सुपरिचित कोरियाई कवि। 'प्लांटेन', 'द विटनेस', 'द हार्ट' उल्लेखनीय कृतियाँ।
किम ह्ये-सून
दक्षिण कोरिया की सुप्रसिद्ध कवयित्री। कविता में प्रयोगशीलता और नारीवादी अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।
चाङ् ह्यान जाङ्
दक्षिण कोरिया के समादृत कवि-लेखक-अनुवादक। 'द ड्रीम ऑफ़ थिंग्स', 'कॉल मी मिस्टर स्टार', 'द ट्रीज़ ऑफ़ द वर्ल्ड' आदि कृतियाँ प्रकाशित और अनूदित।
यी युक्-सा
सुप्रसिद्ध कोरियाई कवि और स्वतंत्रता सेनानी। जापानी क़ैद में यातना से मृत्यु।
यी संग ह्वा
कोरिया के राष्ट्रवादी कवि। जापानी शासन के प्रतिरोध में सक्रिय योगदान।
राजा यू री
कोरिया के तीन साम्राज्यों में से एक का राजा। प्रियतमा के लिए लिखे एक गीत के लिए सुप्रसिद्ध।
हुर नाल सुल हुन
मध्यकालीन कोरियाई कवयित्री और चित्रकार। चीनी भाषा और विभिन्न काव्य-शैलियों में लेखन।