Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

अंगोला के प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता, कवि और पहले राष्ट्रपति। 'आ साग्रादा एस्पेरांसा', 'सेक्रेड होप' उल्लेखनीय कृतियाँ।

सुपरिचित ब्राज़ीलियाई कवि-गद्यकार। दर्जनाधिक कृतियाँ प्रकाशित।

अंगोला के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी, कवि और राजनेता। कविता में अंगोला के संघर्ष, उपनिवेशवाद और सांस्कृतिक पहचान की अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।

सुपरिचित ब्राज़ीलियाई कवि और अनुवादक। 'कोलैप्सस लिंग्वाए' उल्लेखनीय कृति।

पुर्तगाली भाषा के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक। ब्राज़ील में सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में समादृत।

ब्राज़ील के सुपरिचित कवि-लेखक, चित्रकार और राजनेता। कविता में नई प्रवृत्तियों के अग्रदूत के रूप में चिह्नित।

समादृत पुर्तगाली कवि, लेखक, आलोचक, अनुवादक और प्रकाशक। 80 से अधिक काल्पनिक नामों के साथ लेखन।

ब्राज़ील के सुपरिचित कवि और राजनयिक। 'सोल दोस सेगोस', 'पासातेम्पो', 'एलेफांते' उल्लेखनीय कृतियाँ।

ब्राज़ील के सुपरिचित कवि-लेखक। रचनाओं में दक्षिण ब्राज़ील के व्यापक चित्रण के लिए चिह्नित।

ब्राज़ील के सुपरिचित आधुनिकतावादी कवि। अतियथार्थवादी धारा से संबद्ध।

ब्राज़ील के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक, समालोचक और अनुवादक। आधुनिकतावादी धारा से संबद्ध।

ब्राज़ील के सुपरिचित आधुनिकतावादी कवि-लेखक, राजनेता और राजनयिक। 'लूज़ ग्लोरिओज़ा', 'पोएमास ए सोनेतोस', 'एपिग्रामास इरॉनिकोस ए सेंटिमेंटाइस' और 'तोदा आ अमेरिका' उल्लेखनीय कृतियाँ।

ब्राज़ील की समकालीन कवयित्री और साहित्य की प्राध्यापिका। नारीवादी अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय। 'नारातिवास दो कोरासाउं' उल्लेखनीय कृति।