विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
एरिष फ्रीड
सुप्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई-ब्रिटिश कवि, लेखक और अनुवादक। आरंभ में राजनीतिक कविताओं और फिर प्रेम कविताओं के लिए चिह्नित।
गुंटर कुनेर्ट
समादृत जर्मन कवि-गद्यकार। विभिन्न विधाओं में विपुल लेखन। चित्रकार और ग्राफ़िक कलाकार के रूप में भी योगदान।
पॉल सेलाँ
रोमानियाई मूल के जर्मनभाषी कवि और अनुवादक। यहूदी त्रासदी के प्रमुख कवि के रूप में चिह्नित।
फ्रेडरिक जॉर्ज युंगर
जर्मन कवि, गद्यकार और सांस्कृतिक समालोचक। 'डाई परफेक्शन डेअर टेक्निक' कृति के लिए उल्लेखनीय।
बेर्टोल्ट ब्रेष्ट
बीसवीं सदी के समादृत जर्मन कवि-लेखक, नाटककार और रंग-निर्देशक। 'एपिक थिएटर' की अवधारणा के जनक।
रेनर मरिया रिल्के
बोहेमियाई-ऑस्ट्रियाई कवि और उपन्यासकार। अपनी विशिष्ट शैली, दृष्टि और अभिव्यक्ति के लिए समादृत।
ह्यूगो फॉन होफ़मनस्थाल
ऑस्ट्रिया के समादृत नाटककार, कवि और निबंधकार। प्रतीकवादी साहित्यिक आंदोलन के प्रमुख हस्ताक्षर।
हेलमूट त्सेंकर
ऑस्ट्रियाई कवि-गीतकार, लेखक और पटकथाकार। लोकप्रिय जासूसी टीवी सीरीज़ 'कोट्टान एरमिटल्ट' के लिए उल्लेखनीय।
हंस माग्नुस एन्त्सेंसबर्गर
सुपरिचित जर्मन कवि, निबंधकार, अनुवादक, संपादक और बौद्धिक चिंतक। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के जर्मन साहित्यिक एवं बौद्धिक जगत पर व्यापक प्रभाव के लिए चिह्नित।