Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

उरुग्वे की सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार, आलोचक और अनुवादक।

उरुग्वे के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक-पत्रकार। लैटिन अमेरिकी वामपंथ के साहित्यिक दिग्गज और वैश्विक फुटबॉल के प्रमुख व्यक्तित्व' के रूप में भी उल्लेखनीय।

उरुग्वे के कवि, निबंधकार और साहित्य के प्राध्यापक। 'एखेरसिसियो दे आमार' (प्रेमाभ्यास) उल्लेखनीय कृति।

उरुग्वे के सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार, उपन्यासकार और पत्रकार। अस्सी से अधिक कृतियाँ प्रकाशित।

उरुग्वे की सुपरिचित कवि और उपन्यासकार। 'मेसा दे एसमेराल्दा' (पन्ने की मेज़), 'पापेलेस साल्वाखेस' (जंगली पन्ने) उल्लेखनीय कृतियाँ।

उरुग्वे के सुप्रसिद्ध कवि, गद्यकार और पत्रकार। 'कोंत्राबांदो दे आउरोरास' (उजाले की तस्करी), 'तेक्सतूरा' (बनावट) उल्लेखनीय कृतियाँ।

उरुग्वे के सुपरिचित कवि, समालोचक, निबंधकार और संगीतकार। सामाजिक-राजनीतिक अभियक्ति के लिए उल्लेखनीय।

उरुग्वे के सुपरिचित कवि-लेखक। 'लालूस एन्त्रे नोसोत्रोस' (हमारे बीच की रोशनी) उल्लेखनीय कृति।

उरुग्वे की सुपरिचित कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक। 'सुपेरफिसिएस' उल्लेखनीय कृति।