विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
स्पेनी भाषा के महत्त्वपूर्ण कवियों की श्रेष्ठ और लोकप्रिय कविताओं से एक चयन।
अंतोनियो मशादो
20वीं सदी के प्रमुख स्पैनिश कवि। 'जनरेशन ऑफ़ '98' साहित्यिक आंदोलन के सक्रिय सदस्य।
अंतोनियो सिस्नेरोस
पेरू के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक, पत्रकार, शिक्षाविद् और अनुवादक। दो दर्जन से अधिक काव्य-कृतियाँ प्रकाशित।
अन्हेल गुइंदा
स्पैनिश भाषा के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक-संपादक और अनुवादक। 'वीदा आविदा', 'बायोग्राफिया दे ला मुएर्ते' आदि उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।
अर्नेस्तो कार्देनाल
निकारागुआ के समादृत कवि, रोमन कैथोलिक पादरी, मुक्तिवादी धर्मशास्त्री और राजनीतिज्ञ। 'द गॉस्पेल इन सोलेनतीनामे' उल्लेखनीय कृति।
अलीसिया कार्मेन कदील्या
प्यूर्टो रिको की सुप्रसिद्ध कवयित्री। काव्य में भावनात्मक गहराई, भाषा की सूक्ष्मता और काव्यात्मक स्पष्टता के लिए चिह्नित।
चिली के सुपरिचित कवि-लेखक। 'साउंड पोएट्री' के लिए चिह्नित।
मैक्सिको के कवि और निबंधकार। 'ला सेद दे लोस कादावेरेस' उल्लेखनीय कृति।
आलेहांद्रा पिज़ारनीक
सुप्रसिद्ध अर्जेंटीनी कवयित्री। लैटिन अमेरिकी साहित्य में विशिष्ट मनोदृष्टगत और आत्ममंथनपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए चिह्नित। 'क्वीयर' अस्मिता। 36 की आयु में आत्महत्या।
इदेआ विल्यारिन्यो
उरुग्वे की सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार, आलोचक और अनुवादक।
इबॉर्तो पॅदिल्ल्या
क्यूबा के प्रमुख कवि-लेखक। 'पॅदिल्ल्या प्रकरण' के लिए चर्चित। 'फ़ुएरा देल ख़ुवेगो' उल्लेखनीय काव्य-कृति।
ऊगो पादेलेत्ती
अर्जेंटीना के सुपरिचित कवि, निबंधकार और चित्रकार। बौद्ध दर्शन से प्रभावित। हिमालय के आश्रमों में निवास।
एंजेल मिगेल केरेमेल
वेनेज़ुएला के सुपरिचित कवि, कथाकार, आलोचक और राजनयिक। कविता में अति-यथार्थवादी और रहस्यवादी प्रवृत्तियों के लिए उल्लेखनीय।
एदुआर्दो गालेआनो
उरुग्वे के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक-पत्रकार। लैटिन अमेरिकी वामपंथ के साहित्यिक दिग्गज और वैश्विक फुटबॉल के प्रमुख व्यक्तित्व' के रूप में भी उल्लेखनीय।
एदगार बेली
अर्जेंटीना के सुप्रसिद्ध कवि और गद्यकार। अग्रणीवाद धारा के प्रणेता। 'आर्तूरो' पत्रिका के संस्थापक।
एनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़
मैक्सिको के सुपरिचित कवि, राजनयिक और चिकित्सक। कविता में आधुनिकतावादी और फ़्रेंच प्रतीकवादी स्वर के लिए उल्लेखनीय।
पेरू के 'जेनरेशन ऑफ़ 30' से संबद्ध प्रमुख प्रतीकवादी कवि, प्राध्यापक और राजनयिक।
एनरीक़ बुस्तमान्ते बैलीवियन
पेरू के सुप्रतिष्ठित कवि, पत्रकार, संपादक, अनुवादक और प्रकाशक।
एनसिआ वेरदूची
मैक्सिको की सुपरिचित कवि और संपादक। 'कार्तास दे उसुर्पासियोन' (अवैध ख़त) उल्लेखनीय कृति।
एमिलियो वास्केज़
पेरू के सुप्रतिष्ठित कवि, निबंधकार, शिक्षाविद् और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता। 'ग्रुपो ओरकोपाता' नामक आंदोलनकारी कवि-संघ के सक्रिय सदस्य।
एमीलिओ आदोल्फो वेस्टफालेन
पेरू के सुपरिचित कवि, निबंधकार और सांस्कृतिक दूत। अतियथार्थवादी स्पेनी काव्यधारा में उल्लेखनीय योगदान।
अर्जेंटीना के कवि, नाटककार, फ़िल्म निदेशक, प्राध्यापक और अधिवक्ता।
एरनेस्तो एनदारा
पनामा के सुपरिचित कवि-लेखक-पत्रकार। विभिन्न विधाओं में विपुल योगदान।
एलफ़ांजिना स्टॉर्नी
अर्जेंटीना की समादृत कवि और नाटककार। स्पैनिश-अमेरिकी नारीवादी साहित्य के अग्रदूत के रूप में चिह्नित।
एलसी आलवारादो दे रिकोर्द
पनामा की सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार और भाषाविद्। 'पासाख़ेरोस एन त्रांसितो' (रास्ते में राहगीर) उल्लेखनीय कृति।
अर्जेंटीनी मूल की निर्वासित मानवाधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री, प्राध्यापक और अनुवादक। ‘रिवेंज ऑफ द एप्पल’ और ‘फ्लॉवरिंग फायर्स’ उल्लेखनीय काव्य-कृतियाँ।
ऑटो द सोला
वेनेज़ुएला के सुपरिचित कवि, निबंधकार और संपादक। अवाँ-गार्द समूह में सक्रियता।
ओक्ताविओ पाज़
सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार, चिंतक और कला-मर्मज्ञ। साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
चिली के सुपरिचित कवि, अनुवादक और प्राध्यापक। 'पिए क़ेब्रादो' उल्लेखनीय कृति।
मैक्सिको की कवि, लेखक, संपादक और प्रकाशक। 'आनाबासिस माकेता' उल्लेखनीय कृति।
कार्लोस आकिन्दो द अमात
पेरू के अतियथार्थवादी धारा के सुपरिचित कवि। राजनीतिक निर्वासन। '5 मीटर्स ऑफ़ पोएम्स' उल्लेखनीय काव्य-कृति।
कार्लोस पेलिसर
आधुनिकतावादी मैक्सिकन कवि। 'कोलोरेस एन एल मार', 'पिएद्रा दे सक्रीफ़ीसियोस' आदि उल्लेखनीय काव्य-कृतियाँ।
कारील्दा ओलीवेर लारा
क्यूबा की सुपरिचित कवि, अधिवक्ता और प्राध्यापक। 'अल सुर दे मी गरगांता' उल्लेखनीय कृति।
कोराँदो नले रोक्शलो
अर्जेंटीना के बहुआयामी कवि-लेखक। व्यंग्यकार के रूप में विशेष रूप से चिह्नित।
खुआन मानुएल रोका
कोलंबिया के सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, निबंधकार और संपादक। 'मेमोरिया देल आगुआ' (जल स्मृतियाँ), 'लूना दे सिएगोस' (अंधों का चाँद) उल्लेखनीय कृतियाँ।
उरुग्वे के कवि, निबंधकार और साहित्य के प्राध्यापक। 'एखेरसिसियो दे आमार' (प्रेमाभ्यास) उल्लेखनीय कृति।
ख़ोर्ख़े एदुआर्दो एइलसन
पेरू के सुप्रसिद्ध कवि और मूर्तिकार। प्रखर परिवर्तनवादी और हिस्पानी-अमरीकी काव्य के अग्रणी सुधारवादी के रूप में चिह्नित।
ख़ोर्ख़े एनरीके आदोउम
इक्वाडोर के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक. राजनीतिज्ञ और राजनयिक के रूप में कार्य। 'प्रे-पोएमास एन पोस्त एस्पान्योल' उल्लेखनीय कृति।
ख़ोर्ख़े कार्रेरा आन्द्रादे
इक्वाडोर के समादृत कवि, राजनेता, इतिहासकार और अनुवादक। 'माइक्रोग्रामस' काव्य-शैली के लिए उल्लेखनीय।
ख़ोसे फ्रांको
पनामा के सुप्रसिद्ध कवि, लेखक और राजनयिक। पनामीय साहित्य में राष्ट्रीय पहचान और इतिहास को स्वर देने के लिए चिह्नित।
खोसे मारीआ एगूरेन
पेरू के सुप्रसिद्ध प्रतीकवादी कवि, लेखक और पत्रकार। पेंटर और फ़ोटोग्राफ़र के रूप में भी योगदान।
ख़ोसे लेसामा लीमा
क्यूबा के सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, उपन्यासकार और निबंधकार। 'पारादिसो' उल्लेखनीय कृति।
गैब्रिएला मिस्ट्राल
चिली की समादृत कवयित्री, राजनयिक और शिक्षाविद्। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
मैक्सिको के सुपरिचित कवि-लेखक-बुद्धिजीवी। 'रेलोख़ दे सोल' (सूर्य घड़ी) उल्लेखनीय कृति।
गोंसालो एस्कुदेरो
इक्वाडोर के कवि, निबंधकार, नाटककार और राजनयिक। 'ओब्रा पोएतिका' उल्लेखनीय कृति।
ज़ेवियर विलोरूशिया
मैक्सिको के प्रमुख कवि, नाटककार और साहित्यिक समीक्षक। 'नोस्ताल्खिया दे ला मुर्ते', 'रेफ्लेखोस', 'देसिमा मुर्ते' उल्लेखनीय कृतियाँ।
ज़ाविएर अब्रील
पेरू के सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार और साहित्यिक आलोचक। लैटिन अमेरिकी वान्गार्द आंदोलन में योगदान।