विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
अँग्रेज़ी भाषा की सुपरिचित भारतीय कवि-लेखक-संपादक। ‘व्हेन गॉड इज़ अ ट्रैवलर’ काव्य-संग्रह के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
आन्सोन गोन्सालेस
त्रिनिदाद एवं तोबागो के प्रसिद्ध कवि-लेखक-संपादक। कैरीबियाई देशों में साहित्य के प्रचार-प्रसार में योगदान।
आर्चीबाल्ड मैकलीश
सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि-लेखक-नाटककार। पुलित्ज़र पुरस्कार से तीन बार सम्मानित।
आरथर जेम्स सीमूर
गुयाना के सुप्रसिद्ध कवि, निबंधकार, संस्मरणकार और संपादक।
ई. ई. कमिंग्स
सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि-लेखक, निबंधकार, नाटककार और चित्रकार। विशिष्ट शैलियों, वाक्य-विन्यास की तोड़-फोड़ और कविता में दृश्यात्मक रचनात्मकता के लिए चिह्नित।
एज़रा पाउंड
आधुनिकतावादी अमेरिकी कवि, आलोचक और अनुवादक। 'इमेजिज़्म' काव्य-आंदोलन में योगदान।
एडगर एलन पो
सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि-कथाकार, संपादक और साहित्यिक आलोचक। रहस्यमय, भयपूर्ण, जासूसी और मनोवैज्ञानिक कहानियों के जनक के रूप में उल्लेखनीय।
एडना सेंट विंसेंट मिले
20वीं सदी की प्रमुख अमेरिकी कवयित्री, नाटककार और नारीवादी विचारक। पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित।
एड्रियन मिचेल
सुपरिचित अँग्रेज़ी कवि, उपन्यासकार और नाटककार। ब्रिटिश वामपंथ में उल्लेखनीय भूमिका।
एडविन मॉर्गन
स्कॉटिश पुनर्जागरण से संबंद्ध कवि, लेखक और अनुवादक। स्कॉटलैंड के राष्ट्रकवि के रूप में समादृत।
एनाबेल देस्पार
नॉर्वे की सुपरिचित कवि, लेखक, अनुवादक और प्राध्यापक। नॉर्वेजियन के साथ ही अँग्रेज़ी भाषा में भी लेखन।
एमेट यारेट
अमेरिकी कवि, एपिस्कोपल पादरी और सामाजिक कार्यकर्ता। 'गोट ट्रीज़: सिलेक्टेड पोएम्स' उल्लेखनीय कृति।
एमिली डिकिन्सन
सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवयित्री। अपारंपरिक काव्य शैली और प्रकृति, आध्यात्मिकता, सौंदर्य जैसे विषयों पर लेखन के लिए उल्लेखनीय।
एलेन गिन्सबर्ग
'बीट जेनरेशन' के प्रभावशाली कवि-लेखक। क्रांतिकारी साहित्यिक लेखन के साथ-साथ प्रखर राजनीतिक विचारों और विद्रोही दर्शन के लिए चर्चित।
एलिज़ाबेथ जेनिंग्स
ब्रिटिश कवयित्री, समालोचक और संपादक। 'द मूवमेंट' साहित्यिक समूह की प्रमुख सदस्य।
एलिस ऑसवाल्ड
सुपरिचित ब्रिटिश कवयित्री। ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में कविता की प्राध्यापक। ‘डार्ट’ और ‘फॉलिंग अवेक’ उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।
केकी एन. दारूवाला
अँग्रेज़ी भाषा के सुप्रसिद्ध भारतीय कवि-लेखक और लोक प्रशासक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
कैटलिन सिहल
लोकप्रिय युवा कवि-लेखक-संपादक। 'क्वीयर' और आत्मस्वीकृतिपरक अभिव्यक्ति के लिए चिह्नित।
कैथरीन किलालिया
दक्षिण अफ़्रीकी मूल की सुपरिचित अँग्रेज़ी कवि और उपन्यासकार। ‘वन आइड् ली’ और ‘ओके, मिस्टर फील्ड’ उल्लेखनीय कृतियाँ।
केनेथ पैचेन
सुपरिचित अमेरिकी कवि, उपन्यासकार और विज़ुअल आर्टिस्ट। 'पेंटेड पोएम्स', 'जैज़ पोएम्स', 'प्रोज़-पोएट्री हाइब्रिड' जैसे प्रयोगों और युद्ध-विरोधी काव्य के लिए उल्लेखनीय।
कैरोल एन डफ़ी
स्कॉटिश कवयित्री और नाटककार। यूनाइटेड किंगडम की 'पोएट लॉरिएट' के रूप में समादृत।
कैरोलिन काइज़र
सुपरिचित अमेरिकी कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक। नारीवादी अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय। पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित।
क्लाउड मैके
जमैकन-अमेरिकी कवि-लेखक। 'हार्लेम रेनेसाँ' में प्रमुख योगदान।
कृष्णा ए. सामारू
त्रिनिदाद एवं तोबागो के कवि-लेखक। 'टेंटेकल एंड टेंड्रिल', 'सोंग ऑफ़ अ बेअरफुट सोल' उल्लेखनीय कृतियाँ।
कार्ल सैंडबर्ग
सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवि, लेखक, जीवनीकार और पत्रकार। पुलित्ज़र पुरस्कार से तीन बार सम्मानित।
कोफ़ी अवूनोर
घाना के सुप्रतिष्ठित कवि-लेखक और राजनयिक। परंपरागत ईवे मौखिक परंपरा के शोक गीत, लोककथा और कहावतों को आधुनिक कविता में ढालने के लिए उल्लेखनीय।
कोलिन फ़ाल्क
सुपरिचित ब्रिटिश साहित्यिक आलोचक, कवि और प्राध्यापक। 'थर्लो रोड पोएट्री वर्कशॉप' के आयोजन में प्रमुख योगदान।
ख़लील जिब्रान
लेबनानी मूल के समादृत अमेरिकी कवि-लेखक, कलाकार और दार्शनिक। 'द प्रोफ़ेट' चर्चित कृति।
ग्वेंडोलिन ब्रूक्स
संयुक्त राज्य अमेरिका की समादृत अश्वेत कवयित्री और लेखिका। कविता के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित।
गाब्रियल ओकारा
नाइजीरियाई कवि, उपन्यासकार और नाटककार। अफ़्रीकी अँग्रेज़ी साहित्य में आधुनिकतावाद के अग्रदूत के रूप में समादृत।
चार्ल्स बुकोवस्की
जर्मन मूल के चर्चित अमेरिकी कवि-लेखक। एंटी-हीरो। काउंटर-कल्चर के प्रतीक।
चार्ल्स सिमिक
सुप्रसिद्ध सर्बियाई-अमेरिकी कवि, लेखक और संपादक। संयुक्त राज्य अमेरिका के 'पोएट लॉरिएट'। पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित।
चिनुआ अचेबे
नाइजीरिया के सुप्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार और आलोचक। आधुनिक अफ़्रीकी इतिहास में योगदान के लिए उल्लेखनीय।
जूडिथ रोड्रीगेज़
सुपरिचित ऑस्ट्रेलियाई कवि-लेखक-संपादक। 'वॉटर लाइफ', 'विच हार्ट', 'द हैंगिंग ऑफ़ मिनी थ्वेट्स' आदि आधा दर्जन काव्य-संग्रह प्रकाशित।
जेन केन्योन
सुपरिचित अमेरिकी कवि और अनुवादक। सहज, मितव्ययी और रागात्मक ध्वनि से परिपूर्ण काव्य के लिए चिह्नित।
जेन हर्शफ़ील्ड
अमेरिकी कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक। 'ऑफ़ ग्रैविटी एंड एंजेल्स', 'आफ़्टर', 'कम, थीफ़' उल्लेखनीय कृतियाँ।
जेनिफ़र रहीम
त्रिनिदाद एवं तोबागो की सुपरिचित कवि, उपन्यासकार और आलोचक। 'मदर्स आर नॉट द ओनली लिंगुईस्ट' और 'बिटवीन दी फेन्स एंड दी फ़ॉरेस्ट' उल्लेखनीय कृतियाँ।
सुपरिचित अमेरिकी कवि। 'अलिबी स्कूल', 'हॉलिडे इन द आइलैंड्स ऑफ ग्रीफ़' आदि सात काव्य-संग्रह प्रकाशित।
जेम्स जॉयस
20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली लेखकों में से एक के रूप में समादृत आयरिश उपन्यासकार, कवि और समालोचक। आधुनिकतावादी अवाँ-गार्द आंदोलन में योगदान।