विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
रूसी कविता
अंद्रेइ विएली
सुपरिचित सोवियत प्रतीकवादी कवि, उपन्यासकर, काव्य-सिद्धांतकार और समालोचक।
अंद्रेई वोज़्नेसेंस्की
सुप्रसिद्ध रूसी कवि-लेखक। रूसी सिक्सटीयर साहित्यिक आंदोलन से संबद्ध।
अन्ना अख्मातोवा
सुप्रसिद्ध रूसी कवयित्री। बीसवीं सदी की वैश्विक कविता के प्रमुख स्वर के रूप में समादृत।
अलेक्सेइ खोम्याकोव
रूस के सुपरिचित कवि, ब्रह्मज्ञानी, दार्शनिक और कलाकार। स्लेवोफिलिया आंदोलन में योगदान के लिए उल्लेखनीय।
अलेक्सेइ तोल्सतोय
रूस के सुपरिचित कवि, लेखक और उपन्यासकार। विज्ञान और इतिहास संबंधी फ़िक्शन लेखन के लिए उल्लेखनीय।
अलेक्सेई सुर्कोव
सुपरिचित रूसी कवि, संपादक और समालोचक। बरीस पस्तेरनाक के विरुद्ध अभियान के लिए विवादित।
अलेक्सांद्र त्वारदोव्स्की
सुपरिचित सोवियत कवि-लेखक और संपादक। युद्धकालीन काव्य 'वासिली त्योरकिन' के लिए उल्लेखनीय।
अलेक्सांद्र प्रोकोफ्येव
सुपरिचित रूसी कवि। काव्य में लोक-कथा के तत्वों के प्रयोग के लिए उल्लेखनीय।
अलेक्सांद्र पूश्किन
आधुनिक रूसी साहित्य के प्रणेता के रूप में समादृत कवि, नाटककार और उपन्यासकार।
अलेक्सांद्र ब्लोक
20वीं सदी के प्रमुख रूसी प्रतीकवादी कवि और समालोचक। 'द ट्वेल्व' कृति के लिए उल्लेखनीय।
अलेक्सांद्र याशिन
सुपरिचित रूसी कवि-लेखक। रूसी ग्राम्य-कथा आंदोलन से संबद्ध।
इलिया एहरेनबुर्ग
सुपरिचित सोवियत कवि, उपन्यासकार और पत्रकार। यात्रा वृत्तांत और संस्मरण के लिए भी उल्लेखनीय।
इवान तुर्गनेव
समादृत रूसी कथाकार, उपन्यासकार, कवि, नाटककार और अनुवादक। 'ए स्पोर्ट्समैन्स स्केचेज़', 'फादर्स एंड सन्स', 'अ मंथ इन द कंट्री' आदि उल्लेखनीय कृतियाँ।
इवान बुनिन
समादृत रूसी उपन्यासकार, कथाकार, समालोचक और कवि। साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
ओजर्स वचियेतिस
सोवियत युग के प्रमुख लातवियाई कवि-लेखक। रूसी साहित्य के लातवियाई अनुवाद में भी योगदान।
ओल्गा बेर्गोल्त्स
रूसी कवयित्री, नाटककार और पत्रकार। लेनिनग्राद रेडियो की प्रस्तोता के रूप में प्रसिद्ध।
ओसिप मंदेलश्ताम
सुपरिचित सोवियत कवि-लेखक, निबंधकार और अनुवादक। रूसी अक्मीइज़्म काव्यधारा से संबद्ध।
कान्स्तैंतीन बालमोंत
रूसी काव्य के रजत युग के सुप्रसिद्ध प्रतीकवादी कवि, अनुवादक, संस्मरणकार और निबंधकार।
कोंस्तान्तीन सीमोनोव
रूस के सुपरिचित कवि, लेखक और नाटककार। युद्धविषयक काव्य और समाचार संवाद के लिए उल्लेखनीय।
जास्तिनास मार्चिंकेविचुस
सोवियत युग के प्रमुख लिथुआनियाई कवि, नाटककार और अनुवादक।
देम्यान बेदनी
सुपरिचित सोवियत-रूसी कवि, व्यंग्यकार और बोल्शेविक प्रचारक।
दवीद कुगुल्तिनोफ
काल्मीक गणराज्य के राष्ट्रीय कवि के रूप में समादृत सोवियत कवि। उनके नाम पर एक लघु ग्रह का नामकरण।
दिमित्री मेरेज़कोव्स्की
रूसी उपन्यासकार, कवि, आलोचक और धार्मिक चिंतक। प्रतीकवादी आंदोलन में प्रमुख योगदान।
प्रतिभाशाली बाल कवयित्री के रूप में चर्चित। दस की आयु में पहला काव्य-संग्रह प्रकाशित। अल्पायु में निधन।
निकोलाइ नेक्रासोव
सुपरिचित रूसी कवि, लेखक, समालोचक और प्रकाशक। कृषक समाज पर भावप्रधान कविताओं के लिए उल्लेखनीय।
निकोलाई असेयेव
रूसी फ्यूचरिज़्म धारा के कवि-लेखक। अमेरिका में काव्य-रुचि रखने के लिए उल्लेखनीय।
निकोलाई तिखोनोव
सुपरिचित रूसी कवि-लेखक और मानवतावादी। सोवियत शांति समिति के पहले अध्यक्ष के रूप में योगदान।
निकोलाय ज़बोलोत्स्की
सुपरिचित रूसी कवि और अनुवादक। अवाँ-गार्द आंदोलन से संबद्ध।
निकोलाय रीलेंकोव
सुपरिचित रूसी कवि-लेखक। समाजवादी यथार्थवाद धारा से संबद्ध।
परूइर सेवाक
सोवियत युग के सुप्रसिद्ध आर्मेनियाई कवि, आलोचक और अनुवादक। काव्य में यथार्थ जीवन और मानवीय गरिमा के निरूपण के लिए उल्लेखनीय।
सुपरिचित रूसी कवयित्री और प्राध्यापक। 'दिस लैमेंटेबल सिटी', 'द ज़ू इन विंटर', 'रिलोकेशन्स' आदि उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।
फैदोर त्यूतशेव
सुपरिचित रूसी कवि और राजनयिक। काव्य में दर्शन और गीतात्मकता के लिए उल्लेखनीय।
फेदोर सोलोगुब
रूस के प्रमुख प्रतीकवादी कवि, उपन्यासकार, नाटककार और निबंधकार।
बेला अख़्मादूलीना
समादृत रूसी कवि-कथाकार और अनुवादक। रूसी 'न्यू वेव' और 'सिक्स्टीयर्स' आंदोलन से संबद्ध।
बोरीस पस्तेरनाक
समादृत रूसी कवि-लेखक-अनुवादक। साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
मर्गारीता अलिगेर
सुपरिचित रूसी कवयित्री, अनुवादक और पत्रकार। 'ज़ोया' शीर्षक काव्य के लिए उल्लेखनीय।
मारीना त्स्वेतायेवा
सुप्रसिद्ध रूसी कवयित्री। कविता में प्रेम, निर्वासन,अस्मिता के स्वर के लिए उल्लेखनीय।
मिखाइल इसाकोव्स्की
सुपरिचित रूसी कवि-गीतकार, अनुवादक और संपादक।
मिखाइल लेरमेंतोव
रूस के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक और चित्रकार। रूसी साहित्य पर वृहत प्रभाव के लिए उल्लेखनीय।