Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

तुर्की के सुपरिचित वाद्ययंत्र विशेषज्ञ और कवि-लेखक।

समादृत तुर्की कवि-लेखक। साम्यवादी और क्रांतिकारी मानवतावादी विचारधारा के लिए उल्लेखनीय। आधुनिक तुर्की कविता में मुक्त छंद के प्रवर्तक।

प्रख्यात तुर्की कवि। 60 से अधिक काव्य-संग्रह प्रकाशित।

तुर्की के भूतपूर्व प्रधानमंत्री और कवि-लेखक-पत्रकार। अनुवाद में भी उल्लेखनीय योगदान।

समादृत तुर्की कवि, निबंधकार, उपन्यासकार और नाटककार। 'गरिप आंदोलन' में योगदान।

सुपरिचित तुर्की कवि-लेखक, राजनयिक और राजनेता। तुर्की की नवशास्त्रीय कविता के प्रमुख प्रतिनिधि।

सुपरिचित तुर्की कवि-लेखक। 20 से अधिक कविता-संग्रह प्रकाशित।

सुपरिचित तुर्की कवि, निबंधकार और समालोचक। 'याशानान', 'बिर अफ़ीशिन ओनुन्दे', 'सीनिर वे सोंसुज़' आदि उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।

समकालीन तुर्की कवि और निबंधकार। 'सोकाक प्रिन्सेसी', 'एस्किदेन तेर्ज़ी', '40 शीइर वे बिर' आदि उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।

सुप्रसिद्ध तुर्की कवि-कथाकार-उपन्यासकार। सामाजिक-यथार्थवादी और प्रगतिशील साहित्य में उल्लेखनीय योगदान।