Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

समादृत ईरानी कवि, लेखक, पत्रकार, संपादक और अनुवादक। आधुनिक फ़ारसी कविता के सबसे प्रभावशाली स्वर के रूप में चिह्नित।

सुपरिचित ईरानी कवि। 'चीज़ों के कवि' (पोएट ऑफ़ ऑब्जेक्ट्स) के रूप में चिह्नित।

फ़ारसी कवि, गणितज्ञ, ज्योतिषी और दार्शनिक। 'रुबाइयात' के लिए संसारप्रसिद्ध।

बीसवीं सदी की प्रमुख ईरानी आधुनिकतावादी कवयित्री, लेखिका और फ़िल्म निर्देशिका। प्रगतिशील, विद्रोही और नारीवादी स्वर के लिए उल्लेखनीय।

सुपरिचित ईरानी कवयित्री। 'इफ यू वेर हियर, टुडे वुड हैव बीन सैटरडे' उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।

ईरानी श्रमिक कविता प्रतिस्पर्द्धा से चर्चा में आए युवा कवि। निर्माण-श्रमिक के रूप में कार्य। कविता में ग़रीबी, संघर्ष और प्रतिरोध के स्वर के लिए चिह्नित।