Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

सुप्रसिद्ध क्यूबाई कवि-लेखक-पत्रकार। 'कार्ता दे अमोर अल रेय तुत-अन्क-आमेन' (राजा तुत-अन्क-आमेन के नाम प्रेम-पत्र) उल्लेखनीय कृति।

क्यूबा के राष्ट्रकवि, पत्रकार और अफ़्रो-क्यूबा आंदोलन के नेता। ‘मोटिवोस दे सोन’, ‘सोंगोरो कोसोंगो’, ‘वेस्ट इंडीज लिमिटेड’, ‘एस्पाना’, ‘एल ग्रान ज़ू’ आदि उल्लेखनीय कृतियाँ।