विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची
यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।
- कोरियाई कविता
- इज़राइली कविता
- फ़िलिस्तीनी कविता
- एस्टोनियाई कविता
- अमेरिकी कविता
- सूरीनामी कविता
- गुयानी कविता
- स्कॉटिश कविता
- चेक कविता
- काल्मीक कविता
- जमैकी कविता
- अफ़्रीकी कविता
- तुर्की कविता
- स्पैनिश कविता
- ताइवानी कविता
- पनामाई कविता
- आयरिश कविता
- जापानी कविता
- पोलिश कविता
- केनेडियाई कविता
- चिली कविता
- डेनिश कविता
- वियतनामी कविता
- हंगारी कविता
- क्रोएशियाई कविता
- उरुग्वेयन कविता
- चीनी कविता
- रूसी कविता
- इतालवी कविता
- कुर्दिश कविता
- आयरिश कविता
- कैरीबियाई कविता
- सर्बियाई कविता
- अर्जेंटीना कविता
- जर्मन कविता
- फ़िनिश कविता
- रोमानियाई कविता
- मक़दूनियाई कविता
- ईरानी कविता
- स्लोवेनियन कविता
- जॉर्जियन कविता
- फ़्रेंच कविता
- क्यूबाई कविता
- तिब्बती कविता
- स्वीडिश कविता
- स्विस कविता
- इंडोनेशियाई कविता
- यूनानी कविता
- हिब्रू कविता
- पुर्तगाली कविता
- डच कविता
- अरबी कविता
- सोवियत कविता
- बल्गारियाई कविता
- अँग्रेज़ी कविता
क्रोएशियाई कविता
अलोयज़ मायेतिच
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि, नाटककार और उपन्यासकार। 'ओमिश्की गुसारी', 'ग्लावाता प्रीचा' उल्लेखनीय कृतियाँ।
आन्तुन गुस्ताव मातोष
क्रोएशियाई कवि, कथाकार, निबंधकार और यात्रा वृत्तांत लेखक। क्रोएशियाई आधुनिकतावादी साहित्य के प्रणेता के रूप में समादृत।
आन्तुन ब्रांको षीमिच
बोस्नियाई-क्रोएशियाई मूल के समादृत अभिव्यंजनावादी कवि, लेखक, संपादक और समालोचक।
आन्तुन षोल्यान
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि, उपन्यासकार, कथाकार, निबंधकार, साहित्यिक आलोचक और अनुवादक।
इरैना वृकल्यान
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-लेखक-अनुवादक। क्रोएशियाई के साथ ही जर्मन भाषा में भी लेखन।
इवान गोरान कोवाचिच
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-लेखक। द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद। 'गड्ढा' (यामा) खण्डकाव्य के लिए उल्लेखनीय।
इवान स्लाम्निग
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि, उपन्यासकार, साहित्यिक सिद्धांतकार और अनुवादक।
ईवो कोज़ारचानिन
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-कथाकार-उपन्यासकार। 'साम चोव्येक', 'तिही पुतोवी', 'मृत्वे ओची' उल्लेखनीय कृतियाँ।
गुस्ताव कृकलैत्स
क्रोएशिया के सुप्रसिद्ध कवि, संपादक और अनुवादक। क्रोएशियाई काव्य के नवीकरण के प्रमुख प्रवर्तकों में से एक।
गोरान बाबिच
क्रोएशियाई कवि, लेखक, पत्रकार, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और कॉन्सेप्चुअल आर्टिस्ट।
ज़्वोनीमीर गोलोब
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि-गीतकार, निबंधकार, संपादक और अनुवादक। 'क्रुगोव' पत्रिका और 'स्टूडियो 64' से संबद्ध।
तिन उयेविच
क्रोएशिया के समादृत कवि, निबंधकार, संपादक और अनुवादक। 20वीं सदी के सर्प्रवमुख दक्षिण-स्लाविक साहित्यकार के रूप में चिह्नित।
दुब्राव्को ष्कूर्ला
अल्पायु में दिवंगत प्रतिभाशाली क्रोएशियाई कवि। 'कामेनी ब्रिद' उल्लेखनीय कृति।
दुब्राव्को हौर्वातिच
क्रोएशियाई उपन्यासकार, कवि और निबंधकार। 'युनाचीना मियात तोमिच', 'ग्रीच्की तोप' उल्लेखनीय कृतियाँ।
द्रागूतिन तदियानोविच
क्रोएशिया के सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार। प्राकृतिक दृश्यों के गायक के रूप में समादृत।
द्रागो इवानीषेविच
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि और गद्यकार। अतियथार्थवादी और अवरुद्धतावादी अभिव्यक्ति के लिए चिह्नित।
दानियल द्रगोयेविच
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि, गद्यकार और संपादक। 'झामोर', 'रज़दोब्ल्ये कार्बोना', 'प्रिरोदोपिस' उल्लेखनीय कृतियाँ।
दोब्रिषा त्सेसारिच
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि-गीतकार। काव्य में अंतरंग अनुभूतियों और जीवन-सत्यों की अभिव्यक्ति के लिए चिह्नित।
निकोला मिलीचेविच
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-गीतकार, संपादक और अनुवादक। 'क्रुगोवी' पत्रिका से संबद्ध साहित्यिक समूह के प्रमुख सदस्य।
निकोला षौप
सुप्रसिद्ध बोस्नियाई-क्रोएशियाई कवि। आध्यात्मिक-रहस्यवादी कविताओं के लिए उल्लेखनीय।
फ्रानो अल्फ़ोरेविच
क्रोएशिया भाषा के सुपरिचित कवि-लेखक। नवस्वच्छंदतावादी धारा के प्रतिनिधि।
ब्रांको बोष्न्याक
क्रोएशियाई कवि, समालोचक और निबंधकार। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का संपादन।
मरीन फ्रनीचेविच
क्रोएशियाई कवि, साहित्यिक इतिहासकार और आलोचक। चाकावी बोली में काव्य-रचना के लिए उल्लेखनीय।
मिलीवौय स्लावीचैक
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-लेखक-अनुवादक। 'क्रुगोवी' पत्रिका समूह से संबद्ध।
मीरास्लाव कृलैझा
20वीं सदी के समादृत क्रोएशियाई साहित्यकार। कविता, रंगमंच, कथा, उपन्यास, डायरी सहित विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान।
यूरे काष्तेलान
क्रोएशिया के लोकप्रिय मानवतावादी कवि, नाटककार, आलोचक और निबंधकार।
यूरे फ्रनीचैविच-प्लोचार
क्रोएशिया के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और कवि। 'प्रेको रोवोवा', ओगान्य ज़ैमल्या', 'वीर' उल्लेखनीय कृतियाँ।
यांको पोलिच-कामोव
क्रोएशियाई उपन्यासकार, नाटककार और कवि। समय के पाखंड और अन्याय पर समकालीन आक्रोश और असंतोष के लिए चिह्नित।
योसिप पूपाचिच
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि-गीतकार, समीक्षक और साहित्यिक इतिहासकार। 'मोरे' (सागर) और 'त्री मोया ब्राता' (तीन मेरे भाई) जैसी कविताओं के लिए प्रशंसित।
योसिप सेवैर
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि-गीतकार और अनुवादक। चीनी और स्लाव भाषा-संस्कृति के अध्येता।
ल्यूबो बीजनैर
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि, संपादक और अनुवादक। 'हृवात्स्का म्लादा लिरिका' की भूमिका के लिए उल्लेखनीय।
व्येकोस्लाव मायैर
क्रोएशिया के सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार और उपन्यासकार। साहित्य में यथार्थवादी और मानवीय दृष्टिकोण के लिए चिह्नित।
व्लादीमीर नाज़ोर
क्रोएशिया के सुप्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक, मानवतावादी कार्यकर्ता और राजनेता।
व्लादीमीर पोपोविच
क्रोएशिया के सुपरिचित कवि-लेखक। युद्ध की विभीषिका पर रचित 'आँखें' उल्लेखनीय कविता।
वैस्ना कृम्पोतिच
सुपरिचित क्रोएशियाई कवि, उपन्यासकार और अनुवादक। 'ब्र्दो इज़्नाद ओब्लाका' (बादलों के ऊपर पहाड़ी) उल्लेखनीय कृति।
वैस्ना पारुन
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवयित्री। 'ज़ोरे ई बिहोरी', 'त्सुना मास्लिना', 'रोप्स्त्वो' उल्लेखनीय कृतियाँ।
षीमे वूचैतिच
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि और निबंधकार। विभिन्न काव्य-धाराओं में योगदान।
स्लाव्को मिहालिच
सुप्रसिद्ध क्रोएशियाई कवि, उपन्यासकार, आलोचक, पत्रकार और शिक्षाविद्।
सिल्विए स्त्राहीमीर क्राञ्चैविच
19वीं सदी के प्रमुख क्रोएशियाई कवि, संपादक और अनुवादक। 'बुगार्किन्ये', 'इज़ाब्राने प्येस्मे', 'त्रज़ायी' उल्लेखनीय कृतियाँ।