Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

बेल्जियन-फ़्रेंच कवि, लेखक और चित्रकार। काव्य और चित्रों में व्यापक प्रयोगों के लिए चिह्नित।

रूसी मूल के फ़्रेंच कवि, निबंधकार और उपन्यासकार। अतियथार्थवादी और प्रतिरोध के कवि के रूप में चिह्नित।

20वीं शताब्दी के समादृत फ़्रेंच कवि-लेखक। 'अतियथार्थवाद' कला-साहित्य आंदोलन के सह-संस्थापक, नेता और प्रमुख सिद्धांतकार।

सुप्रसिद्ध फ़्रेंच कवि, नाटककार, निबंधकार और राजनीतिज्ञ। फ़्रेंच साहित्य में 'नेग्रिट्यूड' आंदोलन के सह-संस्थापक।

सुपरिचित फ़्रेंच कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और आलोचक।

पोलिश मूल के फ़्रेंच कवि-लेखक और कला-समीक्षक। आधुनिकतावाद, अतियथार्थवाद, अवां-गार्द आदि कला-साहित्य आंदोलनों के अग्रदूत के रूप में समादृत।

सुप्रसिद्ध प्रतीकवादी फ़्रेंच कवि। आधुनिक कविता के अग्रदूत के रूप में समादृत।

लोकप्रिय फ़्रेंच कवि-गीतकार और पटकथा-लेखक। काव्यात्मक-यथार्थवादी फ़िल्म आंदोलन से संबद्ध।

फ़्रेंच अतियथार्थवाद आंदोलन की प्रमुख कवयित्री-लेखिका। प्रेम, मृत्यु, देह, यौनिकता और अस्तित्व जैसे विषयों पर काव्याभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।

20वीं शताब्दी के प्रमुख सेनेगाली-फ़्रेंच कवि। 'नेग्रिट्यूड' आंदोलन से संबद्ध। काव्य में अफ़्रीक़ी अस्मिता, औपनिवेशिक प्रतिरोध और स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।

सुप्रसिद्ध फ़्रेंच कवि। अतियथार्थवादी आंदोलन में योगदान। 'लिबर्टी' उल्लेखनीय कविता।

बेल्जियम के सुपरिचित कवि-लेखक और विज़ुअल आर्टिस्ट। अतियथार्थवादी धारा से संबद्ध।

सुप्रसिद्ध फ़्रेंच कवि-लेखक-समालोचक। 'पार्नैसियनिस्ट', 'सिंबोलिस्ट' और 'डेकडेंट' आंदोलन से संबद्ध।

फ़्रेंच कवि, अनुवादक और कला अध्येता। भारतीय जनजातीय कला, ला प्लेयाद और रेने शार के संबंध में विशेषज्ञता।

स्विस-फ़्रेंच कवि, लेखक और अनुवादक। युद्धोत्तरकालीन यूरोप के प्रमुख कवि के रूप में चर्चित।

20वीं शताब्दी के प्रमुख फ़्रांसीसी कवि। प्रकृति, अस्तित्व, मृत्यु और मानव अनुभव के गहन प्रश्नों से संबद्ध काव्याभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।

समादृत फ़्रेंच कवि-लेखक, विचारक, कला-इतिहासकार, समीक्षक और अनुवादक। अनुभव, अस्तित्व और सत्य की खोज पर केंद्रित काव्य-स्वर के लिए चिह्नित।

समादृत फ़्रेंच कवि। काव्य में शिल्प और प्रतीक योजना के लिए चिह्नित। 'फ़्रेंच रेजिस्टेंस' समूह के सदस्य।

फ़्रांस के समादृत कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और संपादक। नोबेल पुरस्कार के लिए कई बार नामांकित।

सेनेगल के समादृत कवि, सांस्कृतिक सिद्धांतकार-दार्शनिक और पहले राष्ट्रपति।

संसारप्रसिद्ध फ़्रेंच कवि, आलोचक और निबंधकार। आधुनिक कविता के जनक और प्रतीकवाद आंदोलन के अग्रदूत के रूप में समादृत।

19वीं शताब्दी के समादृत फ़्रेंच कवि और आलोचक। 'प्रतीकवाद' के सिद्धांतकार और प्रवर्तक।

सुप्रसिद्ध फ़्रेंच कवि-निबंधकार। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहले कवि-लेखक।