Font by Mehr Nastaliq Web

विदेशी भाषाओं से हिंदी में अनूदित रचनाकारों की सूची

यह सूची नामों का संकलन नहीं, उन संवादों का मानचित्र है, जो भाषाओं की सीमाओं को पार कर संभव हुए हैं। यहाँ अनुवाद केवल भाषांतरण नहीं, बल्कि अर्थों का पुनर्जन्म है, जहाँ मूल रचना की आत्मा हिंदी के स्वर में अपना नया घर खोजती है। इस प्रक्रिया में न केवल विदेशी साहित्य हिंदी में आत्मसात होता है, बल्कि हिंदी भी अपनी अभिव्यक्ति के क्षितिज का विस्तार करती है।

सर्बिया की सुप्रसिद्ध कवयित्री और अनुवादक। कविता में स्त्री-अनुभव, प्रेम और बौद्धिक आत्मचिंतन के लिए चिह्नित।

सर्बिया के सुपरिचित कवि, आलोचक और निबंधकार। 'हिट्स फॉर दि वूल्व्स एंड अंडर आईज़' उल्लेखनीय कृति।

सुपरिचित सर्बियाई कवि-लेखक-कार्यकर्ता। कविता में असामान्य वाक्पटुता और अप्रत्याशित कल्पनात्मक मोड़ों के लिए चिह्नित।

सुप्रसिद्ध युगोस्लावियाई-सर्बियाई कवि। संक्षिप्तता, प्रतीकवाद और अनूठी काव्य शैली के लिए उल्लेखनीय।