अशदीन डॉक्टर के उद्धरण
जब आप अपने जीवन, अपनी आदतें, अपने वातावरण को बदलना चाहते हैं, तो आपके साथ समय बिताने वाले लोग बदलने होंगे।
अनुवाद : मुस्कान
जब भी आप किसी स्थिति का सामना करें, तो अपने आप से पूछें, आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग करके कैसे मूल्य जोड़ सकते हैं। अपने शक्तिशाली स्वभाव से प्रतियोगिता और भीड़ को पीछे छोड़ दें।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : शक्ति
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हमारा वातावरण निर्धारित करता है कि हम किस तरह के इंसान बन सकते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
आभार शब्द एक अहसास को प्रेरित करता है। यह अहसास मस्तिष्क को रसायनों के एक कॉकटेल से सुपरचार्ज करता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
झुँड सुरक्षित है लेकिन व्यक्तिगत रूप से बढ़ने के लिए कोई जगह नहीं है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम बिना सोचे-समझे ट्रेंड का अनुसरण करते हैं, तो हम अपनी खुद की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बंद कर रहे होते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हर चीज़ पर सवाल उठाना चाहिए और उन विश्वास प्रणालियों को नष्ट करना चाहिए जो आपके लिए काम नहीं करती हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
आत्म-मूल्य को बढ़ाने के लिए आपको अपने जीवन में लगातार मूल्य जोड़ते रहना होगा।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि का अनुभव हमें हमारे चारों ओर मौजूद खतरों का अवलोकन करने से रोकता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कभी-कभी जिसे हम कठिन समय के रूप में मानते हैं, वह वास्तव में हमारी छिपी हुई ताकतों को खोजने का अवसर होता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
वे स्थान जहाँ हम अपना समय बिताने का चयन करते हैं, वह निर्णय करता है कि हम अपने लिए कैसा जीवन बना रहे हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कोई भी चीज जो आप करते हैं, उसमें अपने आप से पूछने की आदत बनाएँ–यह नकल है या प्रेरणा?
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अंततः सबसे अच्छी क़िस्मत वह होती है, जिसे आप ख़ुद बनाते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अधिकांश ग़ुस्सैल लोग दो श्रेणियों में आते हैं–वे जो अपने ग़ुस्से पर कोई नियंत्रण नहीं रखते और इसे अपने ऊपर हावी होने देते हैं, और दूसरे वे, जो अपने ग़ुस्से में फट पड़ते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
एक विचार जो संभवतः किसी और ने अपने जीवन के महीनों शोध और समझने में लगाया, तीन मिनट में कॉपी किया जा सकता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कभी-कभी हम अपने आप को अन्य चीज़ों में व्यस्त कर लेते हैं। विचार फिर भी हमारे दिमाग़ में रहते हैं। वे अभी भी फँसे रहते हैं और यदि हम उन्हें अनदेखा छोड़ देते हैं तो अंततः जलने लगते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
झुँड का पालन करने की समस्या यह है कि कुछ अलग सोचने की कोई जगह नहीं होती।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
एक पौराणिक कथा में, देवी लक्ष्मी ने देवताओं को तब छोड़ दिया जब उन्हें लगा कि उन्होंने लालच और अहंकार से धन पर क़ब्ज़ा कर लिया है। संदेश स्पष्ट है:- चीज़ों को लालच और ईर्ष्या के साथ देखना, अमीर बनने का तरीक़ा नहीं है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हम मानते हैं कि विनाश अनिवार्य है, भले ही हमारे जीवन में वर्तमान में सब कुछ ठीक चल रहा हो। हम सोचते हैं कि यह सब इतना अच्छा है कि सच नहीं हो सकता।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
आभार हमें उन कई चीज़ों के प्रति सजग रहने में सक्षम बनाता है, जो लोग हमारे लिए बिना कुछ माँगे करते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कभी-कभी रोजमर्रा की ज़िंदगी की नीरसता में हम खेल के महत्व को भूल जाते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हमें यह मानने के लिए प्रोग्राम किया गया है कि सभी चीज़ें अंततः ख़राब हो जाएँगी–ख़ासकर अगर वे वर्तमान में सुचारू रूप से चल रही हों तो।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जो कुछ फ़िल्मों में होता है, वह नाटक और मनोरंजन के लिए होता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम दूसरों के प्रति इतनी जल्दी अपनी राय बना लेते हैं, तो इंसान होने का एक महत्वपूर्ण पहलू कहीं खो जाता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जो आपको बनाता या बिगाड़ता है, वह है कि आप किस चीज़ से बने हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्रश्न करना दैनिक आदत बना लें। इससे आपको अलग तरह से सोचने में मदद मिलेगी।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : जिज्ञासा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
किसी चीज़ में पहले होना आपको निर्णय लेने की शक्ति देता है। आपके पास चुनाव करने और लीडर बनने की शक्ति होती है।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : निर्णय
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
बोल्ड होना आवश्यक आदत है। इसे अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने के लिए इस अभ्यास को करें।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अपने जीवन के उस समय के बारे में सोचें जब आपके पास आज की ज़िम्मेदारियाँ नहीं थीं। उस समय में वापस जाएँ और ख़ुद को याद दिलाएँ कि वह क्या था जो आपको ख़ुशी देता था।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब आप डर के जीवन जी रहे होते हैं, तो किसी भी चीज़ में सकारात्मकता देखना बहुत मुश्किल होता है। आपको लगता है कि दुनिया आपके ख़िलाफ़ है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम एक ट्रेंड का पालन करते हैं, तो हम मूल रूप से वह कॉपी कर रहे होते हैं जो किसी और ने पहले ही किया हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जिस तरह आईने के आविष्कार ने हमारे शारीरिक स्वरूप को बदल दिया, उसी तरह प्रतिबिंब या अपने अंदर झाँकने की यह आदत हमारे मानसिक स्वरूप को बदल सकती है।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : मानसिक
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हम तुंरत सबसे ख़राब संभव परिणाम पर कूद जाते हैं जो वास्तव में बाॅलीवुड-योग्य है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
सहनशीलता एक ऐसी क्षमता है, जहाँ हम दूसरों और उनके दृष्टिकोण से असहमत होते हुए भी उन्हें स्वीकार करते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कई अध्ययन इस बात का संकेत देते हैं कि जो लोग जीवन को अधिक आभारपूर्ण दृष्टिकोण से देखते हैं, उनका जीवन और स्वास्थ्य बेहतर होता है।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
ऑनलाइन वे लोग अच्छा कर रहे हैं जो अपना ख़ुद का कॉन्टेंट बना रहे हैं। आज जिस तरह से रील्स हैं, वे बस हमें दूसरों की नकल करना सिखा रही हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हम प्लॉट ट्विस्ट, किसी दुर्घटना के होने का इंतज़ार करते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं नहीं मानता कि भाग्य का ख़ुशी से कुछ ज्यादा लेना-देना है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब भी आपको ग़ुस्सा आए, तो उसे शांति से गुजरने दें। ग़ुस्सा शांत होने दें। जब आपका ग़ुस्सा शांत हो जाए, तो सोचें और लिखें कि कौन सी भावना ने इस ग़ुस्से को जन्म दिया।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
दृढ़ता आपके सपनों को खोलने की कुंजी है।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : स्वप्न
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
ऐसे लोग हैं जिन्होंने समय के साथ अपनी भावनाओं को इतना दबा दिया है कि उन्होंने सभी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को ख़त्म कर दिया है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम कुछ नया शुरू करते हैं, तो यह अक्सर असुविधाजनक होता है। हर नई आदत को अपनाना कठिन होता है। आप सोचते हैं कि अन्य लोग इसे कैसे करते हैं। कुछ बहुत ही आसान-सा लें, जैसे जल्दी जागना।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं कई ऐसे करोड़पतियों को जानता हूँ, जो ख़ुद को दिवालिया महसूस करते हैं, जिन्हें लगता है कि उनके पास कुछ भी नहीं है। इसका कारण यह है कि वे लगातार अपनी तुलना किसी और से करते रहते हैं, किसी ऐसे व्यक्ति से जिसके पास उनसे अधिक पैसा है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
क्या आप जानते हैं कि 'वरी' (worry) शब्द पुराने अँग्रेज़ी शब्द 'वर्गन' (wyrgan) से आया है? वर्गन का मतलब था गले के चारों ओर लपेटना और गला घोंटना। फिर मध्य अँग्रेज़ी में, मूल क्रिया का अर्थ बदल गया।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अपने शब्दकोश को नया रूप दें। उन पाँच नकारात्मक शब्दों को लिखें जिन्हें आप उपयोग करते हैं। अब, उन पाँच सकारात्मक शब्दों की एक सूची बनाएँ जिन्हें आप उपयोग कर सकते हैं।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हमें जज करने की इतनी जल्दी है कि हम अक्सर उनकी पूरी कहानी जानने की जहमत नहीं उठाते।
अनुवाद : मुस्कान
-
संबंधित विषय : जीवन
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
असहज या ख़तरनाक स्थितियों में, डर पर काबू पाने की क्षमता साहस है।
अनुवाद : मुस्कान
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया