Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

अरस्तु

384 BC - 322 BC

प्राचीन यूनान के महान दार्शनिक और बहुविद्। 'पश्चिमी दर्शन के जनक' के रूप में समादृत।

प्राचीन यूनान के महान दार्शनिक और बहुविद्। 'पश्चिमी दर्शन के जनक' के रूप में समादृत।

अरस्तु के उद्धरण

दंड एक प्रकार की औषधि है।

निर्धनता क्रांति और अपराध की जननी है।

भ्रातृ-संघर्ष निर्मम होता है।

दर्शनशास्त्र वह विज्ञान है जो सत्य पर विचार करता है।

मनुष्य की यह विशेषता है कि केवल उसी को अच्छे-बुरे का या उचित-अनुचित आदि का ज्ञान है और ऐसे ज्ञान से युक्त प्राणियों के साहचर्य से ही परिवार और समाज का निर्माण होता है।

गुप्तचर और सूचक व्यक्ति अत्याचारी शासकों के मुख्य साधन होते हैं। लोगों का ध्यान, दूसरी ओर लगाने तथा अपने को उनमें नेता के रूप में आवश्यक बनाने के लिए युद्ध उनका प्रिय व्यवसाय होता है।

Recitation