yun fusse's Photo'

यून फ़ुस्से

1959

प्रशंसित नॉर्वेजियन लेखक और नाटककार। वर्ष 2023 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

प्रशंसित नॉर्वेजियन लेखक और नाटककार। वर्ष 2023 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

यून फ़ुस्से के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

हम मात्र एक, ‘भटकन’ हैं, अपनी आत्मा के विशाल दृश्यों में कोई अर्थ ढूँढ़ते हुए।

हमारे शब्दों के बीच जो जगहें हैं, उनमें छिप कर रहता है सत्य और झूठ प्रकट होता है।

प्यार, आशा और निराशा के बीच एक काँपता हुआ पुल है।

दुःख, साथी है सुख का। जीवन की अलग-अलग ऋतुओं में वे साथ नृत्य करते हैं।

हर मुलाक़ात हमारे अस्तित्व को एक नया आकर देती है। लोगों से मिलने के बाद हम सदैव के लिए परिवर्तित हो जाते हैं।

समय एक विह्वल नदी है, जो हमें अस्तित्व की धाराओं के बीच से ले जाती है।

  • संबंधित विषय : समय

हमारे अस्तित्व का आधार हमारी वह इच्छा है जिसे हम संबंधों में ढूँढते हैं।

हमारे घाव हमारी सहनशीलता के स्मरण हैं। जो युद्ध हमने लड़े और जीते, वे उनकी कथाएँ कहते हैं।

भीतर जो शून्य है, उसका आलिंगन हो। यही वह है जो अनंत संभावनाओं को जन्म देता है।

यदि हम वे कहानियाँ नहीं हैं, जो हम ख़ुद को सुनाते हैं, तो फिर हम कौन हैं?

जिन शब्दों को हमने कहा नहीं, उनमें ही सबसे गूढ़ अर्थ छुपे हैं।

भाषा हमारे विचारों को परिभाषित करती है, लेकिन मौन हमारी आत्मा को पोषण देता है।

हम जीवित तो हैं, लेकिन हम जी नहीं रहे, हम और आप। लेकिन हम उस अद्वितीय, अनंत क्षण की आशा ज़रूर रखते हैं।

हमारे भीतर जो अन्धकार है, वही अन्धकार रात के आकाश में भी है। दोनों के अपने-अपने रहस्य हैं। प्रकट होने की प्रतीक्षा में।

दूसरों को सचमुच समझने के लिए, हमें पहले ख़ुद को समझना होगा।

‘चुप्पी’ की ताकत, हमारे होने की गहराई का पता लगाने में होती है, जहाँ शब्द नहीं पहुँच पाते।

हमारा अस्तित्व, अनंत विशालता में एक नाज़ुक प्रतिध्वनी है।

किसी भी चीज़ के, ‘मायने’ का प्रश्न, हर मानव प्रयास के पीछे की शक्ति है।

जिन जवाबों की हमें तलाश थी, उन्हें हम अक्सर अपनी चुप्पियों में पाते हैं।

दुनिया एक मुश्किल जगह है, लेकिन सरलता इसमें है कि हम इस दुनिया को देखते कैसे हैं।

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए