बेल हुक्स के उद्धरण
जब तक स्त्रीवादी विचारों को केवल कुछ शिक्षित लोग ही समझेंगे, तब तक कोई जन-आधारित स्त्रीवादी आंदोलन नहीं होगा।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : नारीवाद
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कला का कार्य यथास्थिति बताने से ज़्यादा यह कल्पना करना है कि क्या संभव है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्यार हमें पूरी तरह से जीने और अच्छी तरह से मरने की शक्ति देता है। तब मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन जाती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मैं अपने जीवन को संकुचित नहीं होने दूँगी। मैं किसी और की सनक या किसी और के अज्ञान के आगे नहीं झुकूँगी।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्रेम करना सुरक्षा का कोई स्थान प्रदान नहीं करता है। हम नुक़सान, चोट, दर्द का जोखिम उठाते हैं। हम अपने नियंत्रण से बाहर की ताक़तों द्वारा कार्य किए जाने का जोखिम उठाते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
इस संस्कृति में कोई भी अश्वेत स्त्री लेखक ‘बहुत अधिक’ नहीं लिख सकती है। वास्तव में, कोई भी स्त्री लेखक ‘बहुत अधिक’ नहीं लिख सकती… किसी भी स्त्री ने कभी पर्याप्त नहीं लिखा है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : स्त्री
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम रिश्तों में दर्द का सामना करते हैं तो हमारी पहली प्रतिक्रिया अक्सर प्रतिबद्धता बनाए रखने के बजाय बंधनों को तोड़ देने की होती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
अच्छी तरह से प्यार करना केवल रोमांटिक रिश्ते में ही नहीं, सभी सार्थक रिश्तों में ज़रूरी है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
ईमानदारी और खुलापन हमेशा व्यावहारिक संवाद का आधार होता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हमारी राजनीति की आत्मा, वर्चस्व को ख़त्म करने की प्रतिबद्धता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : राजनीति
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब हम डर को छोड़ देते हैं, हम लोगों के क़रीब आ सकते हैं; हम पृथ्वी के क़रीब आ सकते हैं, हम उन सभी स्वर्गीय प्राणियों के क़रीब आ सकते हैं जो हमारे चारों ओर हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : डर
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
प्यार गहराई से राजनीतिक है। हमारी सबसे गहरी क्रांति तब आएगी, जब हम इस सचाई को समझ लेंगे।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
हमें ईमानदार लोगों को भोले, संभावित हारे हुए लोगों के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
मुझे यहाँ कोई डर नहीं है—इस दुनिया में—पेड़ों, मातम और बढ़ती चीज़ों की दुनिया में।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : डर
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
कविता विलाप के लिए उपयोगी स्थान है… कविता ऐसी जगह है, जहाँ हम रो सकते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : कविता
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
नस्लवादी हमले के सामने हमारी चुप्पी एक मिलीभगत है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : नस्लवादी
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया