हारुकी मुराकामी के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
हारुकी मुराकामी के प्रसिद्ध
और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
हममें से हर किसी का कुछ न कुछ क़ीमती खो रहा है। खोए हुए अवसर, खोई हुई संभावनाएँ, भावनाएँ… जो हम फिर कभी वापस नहीं पा सकते। यह जीवित रहने के अर्थ का एक हिस्सा है।
-
टैग्ज़ : आज़ादीऔर 3 अन्य
मैं एक बहुत ही साधारण इंसान हूँ, मुझे बस किताबें पढ़ना पसंद है।
-
टैग्ज़ : पढ़नाऔर 2 अन्य
क्या आपको नहीं लगता कि सब कुछ और हर किसी से छुटकारा पाकर बस किसी ऐसी जगह चले जाना अच्छा होगा जहाँ आप किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं?
-
टैग्ज़ : अकेलेऔर 1 अन्य
डर और बेवक़ूफ़ी भरे अहंकार के चलते कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को खोने न दें जो आपके लिए मूल्यवान है।
-
टैग्ज़ : डरऔर 1 अन्य
अपना दिमाग़ खोलो। तुम क़ैदी नहीं हो। तुम सपनों के लिए आसमान खोजने वाले, उड़ान भरने वाले पक्षी हो।
-
टैग्ज़ : पक्षीऔर 1 अन्य
पागलपन भरी बातों को गंभीरता से लेना समय की गंभीर बर्बादी है।
-
टैग्ज़ : अपेक्षाऔर 1 अन्य
आप यादों को छुपा सकते हैं, लेकिन आप उस इतिहास को मिटा नहीं सकते जिसने उन्हें पैदा किया था।
-
टैग्ज़ : इतिहासऔर 1 अन्य
व्यक्ति किसी और से प्यार करने और किसी और से प्यार प्राप्त करने के सरल कृत्यों से ख़ुद से प्यार करना सीखता है।
-
टैग्ज़ : आत्मऔर 2 अन्य
…सपने देखना और देखते रहना। सपनों की दुनिया में प्रवेश करना और कभी बाहर नहीं आना।
-
टैग्ज़ : स्वप्नऔर 1 अन्य
…सितारे सिर्फ़ सुंदर ही नहीं, वे जंगल के पेड़ों की तरह हैं। वे जीवित हैं और साँस ले रहे हैं और मुझे देख रहे हैं।
-
टैग्ज़ : जीवितऔर 1 अन्य
जैसे समुद्र और आकाश के बीच, यात्री और समुद्र के बीच का अंतर बताना मुश्किल है; वैसे ही हक़ीक़त और दिल की भावनाओं के बीच अंतर करना कठिन है।
-
टैग्ज़ : एहसासऔर 1 अन्य
‘‘पत्र तो कागज के टुकड़े हैं…’’ मैंने कहा, ‘‘उन्हें जला दो… और जो तुम्हारे दिल में रहेगा, वह रहेगा; उसे रख लो और जो मिटना है, वह मिट जाएगा।’’
-
टैग्ज़ : दिलऔर 1 अन्य
उन चीज़ों को भूलना आसान है, जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं है।
-
टैग्ज़ : आवश्यकताऔर 1 अन्य
आदमियों की तरह यादों और विचारों की उम्र बढ़ती है। लेकिन कुछ विचार कभी बूढ़े नहीं हो सकते हैं और कुछ यादें कभी फीकी नहीं पड़ सकतीं।
-
टैग्ज़ : चिंतनऔर 2 अन्य
इसमें क्या ग़लत है कि अगर दुनिया में कोई आदमी ऐसा हो जिसे आपको समझने की कोशिश करना अच्छा लगता है?
-
टैग : समझना
अगर आप किसी को अपने पूरे दिल से—यहाँ तक कि एक व्यक्ति से भी—प्यार कर सकते हैं, तो जीवन में मुक्ति है। भले ही आपकी उस व्यक्ति के साथ न बने।
-
टैग्ज़ : आज़ादीऔर 1 अन्य
अपने रुपए उन चीज़ों पर ख़र्च करें जो रुपए से मिल सकती हैं। अपना समय उन चीज़ों पर ख़र्च करें जो रुपए से नहीं मिल सकती हैं।
-
टैग : धन
आप जितना चाहें उतना चुप रह सकते हैं, लेकिन किसी दिन कोई आपको ढूँढ़ निकालेगा।
-
टैग : सन्नाटा
जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, तुम समझ जाओगे—जो बचा रहता है, रहता है; जो नहीं बचा रहता है, नहीं रहता है।
-
टैग : समय
आप कितनी भी ईमानदारी से किसी के सामने खुल जाएँ, फिर भी कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं; जिन्हें आप प्रकट नहीं कर सकते।
जीवन को आदर्शों की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए कार्यों के मानकों की आवश्यकता है।
-
टैग : जीवन
आदर्श लेखन जैसी कोई चीज़ नहीं होती है, ठीक वैसे ही जैसे पूर्ण निराशा जैसी कोई चीज़ नहीं होती है।
-
टैग : चीज़ें
जब आप तूफ़ान से बाहर आते हैं, तो आप वही व्यक्ति नहीं होते हैं जो तूफ़ान से पहले थे। तूफ़ान आने का अर्थ यही है।
-
टैग : व्यक्ति
समय ज़्यादातर चीज़ों को हल कर देता है। और जो समय हल नहीं कर सकता, उसे तुम्हें ख़ुद हल करना होगा।
-
टैग : समय
किसी ऐसे व्यक्ति को आहत करना कितनी भयानक बात है, जिसकी आप वास्तव में परवाह करते हैं और वह भी अनजाने में।
-
टैग : आहत
सज्जन व्यक्ति वह होता है जो वह नहीं करता जो वह करना चाहता है, बल्कि वह करता है जो उसे करना चाहिए।
-
टैग : व्यक्ति
मृत्यु के ऐसे तरीक़े हैं जो अंत्येष्टि में समाप्त नहीं होते हैं। मृत्यु के ऐसे प्रकार हैं जिनकी आपको कोई भनक नहीं है।
-
टैग : मृत्यु
लोग बिना वजह, न चाहते हुए भी प्यार करने लगते हैं। आप इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकते। यही प्यार है।
-
टैग : प्रेम
अगर हम वापस मुड़ सकते तो हम शायद कभी भी वहाँ नहीं पहुँच पाते, जहाँ हमने शुरू किया था।
एक निश्चित प्रकार की पूर्णता अपूर्ण के असीमित संचय के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है।