Font by Mehr Nastaliq Web
Naveen Sagar's Photo'

नवीन सागर

1948 - 2000 | सागर, मध्य प्रदेश

हिंदी के अत्यंत उल्लेखनीय कवि-कथाकार। ’नींद से लंबी रात’, ‘जब ख़ुद नहीं था’ और ‘हर घर से ग़ायब' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

हिंदी के अत्यंत उल्लेखनीय कवि-कथाकार। ’नींद से लंबी रात’, ‘जब ख़ुद नहीं था’ और ‘हर घर से ग़ायब' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

नवीन सागर के उद्धरण

103
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

हम अपने बारे में इतना कम और इतना अधिक जानते हैं कि प्रेम ही बचता है प्रार्थना की राख में।

अपने भूले रहने की याद में जीवन अच्छा लगता है।

ख़ामोशी का जाना भी एक आवाज़ है।

जो तुम्हें कहीं से बुला रहे हैं, उन्हें नहीं पता वे कहाँ हैं।

अकेला एक कायर सबको मार सकता है।

सूरज नहीं चाँद तारे संगीत चित्र भी नहीं कविता से भी सुंदर लगता है मनुष्य।

हत्या का विचार होती हुई हत्या देखने की लालसा में छिपा है।

अकेली एक लहर पूरे समुद्र की जगह बचती है, जब हम भूल जाते हैं जीना।

पेड़ चाहता है बहुत सारे पेड़ों के बीच का पेड़ होना।

  • संबंधित विषय : पेड़

सुंदरता! कितना बड़ा कारण है—हम बचेंगे अगर!

जब कोई अर्थ नहीं रह जाता व्यर्थ का दुनिया में बहुत कुछ होता रहता है।

बातों में होते हैं हम जितना उतने से कई गुना कहीं और होते हैं।

तुम चीज़ों से अलग होते हो जब उन्हें देखते हो!

वास्तविकता वास्तविक नहीं है!

  • संबंधित विषय : समय

अनंत अपनी मृत्यु में रहते हैं इतने धुँधले कि हमारी झलक में बार-बार जन्म लेते हैं संसार!

जन्म चाहिए, हर चीज़ को एक और जन्म चाहिए।

Recitation