Font by Mehr Nastaliq Web

ब्रूस ली के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

ब्रूस ली के प्रसिद्ध

और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

प्यार और सम्मान : सम्मान के बिना प्यार लंबे समय तक नहीं चल सकता है।

ब्रूस ली

अगर आप जीवन से प्यार करते हैं तो समय बर्बाद न करें, क्योंकि समय ही जीवन है।

ब्रूस ली

ग़लतियाँ हमेशा माफ़ की जा सकती हैं, अगर किसी में उन्हें स्वीकार करने का साहस हो।

ब्रूस ली

जो चीज़ जैसे मिले उसे वैसे स्वीकारो। जब लगे सबक़ देना है, सबक़ दो। जब लगे दंड देना है, दंड दो।

ब्रूस ली

आसान जीवन के लिए प्रार्थना न करें, कठिन जीवन को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना करें।

ब्रूस ली

अकेलापन ख़ुद को खोजने का एक अवसर है। एकांत में, आप कम-से-कम अकेले होते हैं।

ब्रूस ली

असफलता से मत डरो। असफलता नहीं, बल्कि छोटा लक्ष्य अपराध है। बड़े प्रयासों में असफल होना भी गौरवशाली है।

ब्रूस ली

एक बुद्धिमान व्यक्ति मूर्खता भरे सवाल से भी सीख सकता है, जबकि एक मूर्ख व्यक्ति बुद्धिमानी भरे जवाब से उतना नहीं सीख सकता।

ब्रूस ली

चलते हुए, पानी की तरह बनो। स्थिर हो, तो दर्पण की तरह बनो। प्रतिध्वनि की तरह उत्तर दो।

ब्रूस ली

अपने विचारों को कार्य के साथ संतुलित करें।

ब्रूस ली

जो लोग इस बात से अनजान हैं कि वे अंधकार में चल रहे हैं, वे कभी भी प्रकाश की तलाश नहीं करेंगे।

ब्रूस ली

मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए इस दुनिया में नहीं हूँ और आप मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं।

ब्रूस ली

विनम्रता के बारे में : वरिष्ठों के प्रति विनम्र होना कर्त्तव्य है, बराबरी वालों के प्रति विनम्रता शिष्टाचार है, अधीन लोगों के लिए विनम्रता बड़प्पन है और सभी के प्रति विनम्रता सुरक्षा है।

ब्रूस ली

अगर आप किसी चीज़ के बारे में सोचने में बहुत अधिक समय बिताते हैं, तो आप उसे कभी पूरा नहीं कर पाएँगे।

ब्रूस ली

दयालुता और स्मृति : कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं भूल सकता जो उसके प्रति अच्छा हो।

ब्रूस ली

अगर आप सोचते हैं कि कोई चीज़ असंभव है, तो आप उसे असंभव ही बना देंगे।

ब्रूस ली

एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपने प्रभाव से बचाता है।

ब्रूस ली

जीवन में आप जो सबसे अच्छा सबक़ सीख सकते हैं, वह है शांत रहने में महारत हासिल करना। शांति एक महाशक्ति है।

ब्रूस ली

रिश्ता आत्म-रहस्योद्घाटन की एक प्रक्रिया है।

ब्रूस ली

ग़ुस्से का स्वभाव आपको जल्द ही मूर्ख बना देगा।

ब्रूस ली

बहता पानी कभी बासी नहीं होता, इसलिए आपको चलते रहना होगा।

ब्रूस ली

सभी ज्ञान आत्म-ज्ञान की ओर ले जाते हैं।

ब्रूस ली

सिद्धांतों से बँधे बिना उनका पालन करें।

ब्रूस ली

किसी भी चीज़ पर क़ब्ज़ा दिमाग़ से शुरू होता है।

ब्रूस ली

आप जीवन से अपनी अपेक्षा से अधिक कभी नहीं पा सकेंगे।

ब्रूस ली

जीवन में कोई सीमा नहीं है, केवल स्थिर स्थिति है।

ब्रूस ली

परिस्थितियाँ भाड़ में जाएँ, मैं अवसर पैदा करता हूँ।

ब्रूस ली

हार मन की एक अवस्था है, कोई भी तब तक पराजित नहीं होता, जब तक हार को सच में स्वीकार नहीं किया जाता है।

ब्रूस ली

कार्य करना आत्म-सम्मान का मुख्य मार्ग है।

ब्रूस ली

स्वयं को जानने का अर्थ किसी अन्य व्यक्ति के साथ कार्य करते हुए स्वयं का अध्ययन करना है।

ब्रूस ली

अगर कोई ईश्वर है, तो वह हमारे भीतर है।

ब्रूस ली

ख़ुश रहो, लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।

ब्रूस ली

जैसा आप सोचेंगे, वैसा आप बन जाएँगे।

ब्रूस ली

आसमान के नीचे, देवलोक के नीचे बस एक ही परिवार है।

ब्रूस ली

एक लक्ष्य हमेशा हासिल करने के लिए नहीं होता, कभी-कभी यह केवल कुछ पाने की दिशा में प्रयास करने के लिए भी होता है।

ब्रूस ली

अगर आप डरते हैं तो संवेदनशीलता संभव नहीं है।

ब्रूस ली

सिर्फ़ जानना पर्याप्त नहीं होता, निभाना ज़रूरी होता है। चाहना पर्याप्त नहीं होता, उसे करना ज़रूरी होता है।

ब्रूस ली

असफलता से मत डरो... बड़े प्रयासों में असफल होना भी गौरवशाली होता है।

ब्रूस ली

असली जीवन दूसरों के लिए जीना है।

ब्रूस ली

जितना अधिक हम चीज़ों को महत्त्व देते हैं, उतना ही हम ख़ुद को कम महत्त्व देते हैं।

ब्रूस ली

एकाग्रता मनुष्य की सभी उच्च क्षमताओं का मूल है।

ब्रूस ली

उथल-पुथल के बीच में अवसर छिपा है।

ब्रूस ली

अमरता की कुंजी सबसे पहले याद रखने योग्य जीवन जीना है।

ब्रूस ली

सचाई का कोई रास्ता नहीं है। सत्य जीवित है और इसलिए बदल रहा है।

ब्रूस ली

जीवन का अर्थ यह है कि इसे जीना है।

ब्रूस ली

कभी भी किसी सफल व्यक्तित्व की नक़ल करने की कोशिश न करें।

ब्रूस ली

काम करने के लिए ‘अतिरिक्त प्रयास करने’ को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएँ।

ब्रूस ली

ज्ञान आपको शक्ति देता है, चरित्र आपको सम्मान दिलाता है।

ब्रूस ली

कल के लिए तैयारी करना आज का कठिन काम है।

ब्रूस ली