Font by Mehr Nastaliq Web

ग़लत पर उद्धरण

हमारे देश में साम्प्रदा‌यिक द्वेष की जड़ मध्ययुग का इतिहास है, जो अर्द्धसत्य और ग़लत नज़रिए से प्रचारित किया जाता है और पढ़ाया जाता है।

हरिशंकर परसाई

आरोप ग़लत हो या सही, पर गुमनाम शिकायत करना एक कायरतापूर्ण कार्य है।

श्रीलाल शुक्ल

यदि गांधीवाद ग़लत बात के लिए है तो इसे नष्ट हो जाने दो। सत्य और अहिंसा तो कभी नष्ट नहीं होगे। परंतु यदि गांधीवाद मतांधता का दूसरा नाम है, तो यह नष्ट कर देने योग्य ही है।

महात्मा गांधी

सभी धर्म कहते हैं, इतिहास भी साक्षी देता है और अनुभव की भी बात है कि असत्य, हिंसा आदि से युक्त साधनों द्वारा सत्य की खोज करना असंभव है।

महात्मा गांधी

यह कितनी ग़लत बात है कि हम मैले रहें और दूसरों को साफ़ रहने की सलाह दें।

महात्मा गांधी

असत्य और बुराई के साथ तो कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

महात्मा गांधी

जीतने या हारने का तरीक़ा क्या रहा—यह ज़्यादा महत्त्वपूर्ण बात है, कि जीत या हार का परिणाम। वाजिब रास्ते पर चलते हुए हार जाना बेहतर है, बजाए ग़लत राह पर चलकर जीत हासिल करना।

जवाहरलाल नेहरू

अगर आपने ग़लत इंसान को छोड़ा नहीं तो सही इंसान कभी नहीं मिलेगा।

साइमन गिलहम

अगर मूल चीज़ असत्य है और उसके आग्रह में जबर्दस्ती की जाती है तो उसको छोड़ना अच्छा होगा।

महात्मा गांधी

मैं इन झूठे राजनीतिक चुनावों से कोई वास्ता नहीं रखना चाहता। ऐसे झूठे चुनावों के दम पर तो मैं प्रधानमंत्री भी बन सकता था, मगर मेरे लिए उसका कोई मोल नहीं।

भीमराव आंबेडकर