Font by Mehr Nastaliq Web

महावीर के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

आठ बातों से मनुष्य शिक्षित कहलाता है: हर समय हँसने वाला हो, सतत इंद्रिय-निग्रही हो, मर्मान्तक वचन कहता हो, सुशील हो, दुराचारी हो, रसलोलुप हो, सत्य में रत हो, क्रोधी हो, शांत हो—वह शिक्षित है।

पाँच इंद्रियों, क्रोध, मान, माया, लोभ और सबसे अधिक दुर्जय अपनी आत्मा को जीतना चाहिए। एक आत्मा के जीत लेने पर सब कुछ जीत लिया जाता है।

जो स्वयं प्राणियों की हिंसा करता है, दूसरो से हिंसा कराता है और हिंसा करने वालों का अनुमोदन करता है, वह संसार में अपने लिए बैर ही बढ़ाता है।

जो वीर दुर्जय संग्राम में लाखों योद्धाओं को जीतता है, यदि वह एक अपनी आत्मा को जीत ले, तो यह उसकी सर्वश्रेष्ठ विजय है।

धर्म सर्वश्रेष्ठ मंगल है। धर्म का अर्थ है—अहिंसा, संयम और तप। जिसका मन सदा धर्म में लगा रहता है, देवता भी उसे नमस्कार करते हैं।

शांति से क्रोष को जीतो, नम्रता से अभिमान को जीतो, सरलता से माया का नाश करो और संतोष से लोभ को वश में करो।

जो भाषा कठोर हो; दूसरों को दुःखकर हो, भले ही वह सत्य क्यों हो—नही बोलनी चाहिए, क्योंकि उससे पाप होता है।

किसी भी प्राणी की हिंसा करे, अदत्त (बिना दी हुई) वस्तु ले, विश्वासघात करने वाले वचन बोले—यह आत्म-निग्रही पुरुषों का धर्म है।

सब जीव जीना चाहते हैं, कोई भी मरना नहीं चाहता। इसीलिए निर्ग्रंथ प्राणि-वध का सर्वथा परित्याग करते तथा कराते हैं।

चरित्र की बड़े यत्न से रक्षा करनी चाहिए, धन तो सदैव आता-जाता रहता है। धन से हीन; हीन नहीं कहलाता, लेकिन चरित्र से स्खलित का तो सर्वनाश ही हो जाता है।

यदि ज्ञानी; मन और इंद्रियों से छुटकारा पा जाए, तो उसे किसी से कुछ पूछने की आवश्यकता नहीं। यदि राग का प्रवाह रुक जाए, तो आत्म-दर्शन सहज ही हो जाता है।

कुशा की नोकपर स्थित; ओस की बूँद की तरह मानव-जीवन भी क्षण-स्थायी है, इसलिए क्षणमात्र भी प्रमाद मत करो।

क्रोध प्रीति का नाश करता है, मान विनय का नाश करता है, माया मित्रता को समाप्त कर देती है और लोभ सभी सद्गुणों का नाश कर देता है।

जिस तरह मन विषयों में रमता है, उसी तरह यदि आत्म-साक्षात्कार करने में रमे तो, हे योगीजन! जीव शीघ्र ही निर्वाण पा जाए।

क्रोध मत करो, मान मत करो, माया मत करो और लोभ मत करो; और क्योंकि ये चारों ही आत्मा का अहित करते हैं—अतः इन्हें सदा के लिए छोड़ दो।

Recitation