Font by Mehr Nastaliq Web
Samuel Smiles's Photo'

सैमुअल स्माइल्स

1812 - 1904

19वीं शताब्दी के सुप्रसिद्ध स्कॉटिश लेखक और समाज सुधारक। 'सेल्फ़-हेल्प' कृति के लिए उल्लेखनीय।

19वीं शताब्दी के सुप्रसिद्ध स्कॉटिश लेखक और समाज सुधारक। 'सेल्फ़-हेल्प' कृति के लिए उल्लेखनीय।

सैमुअल स्माइल्स के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

हमारे पूर्वजों ने अधिकारों के लिए संघर्ष किया, आज की पीढ़ी को कर्तव्य के लिए संघर्ष करना है।

अंतःकरण प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र का सार है।

स्वतंत्रता से भी अधिक शक्तिशाली एक और शब्द है—'अंतःकरण'।

इस विश्व में हर वस्तु का अंत होता है। पुस्तक की अंतिम पंक्ति, अंतिम उपदेश, अंतिम भाषण, जीवन का अंतिम कार्य और मृत्यु के समय कहे हुए अंतिम शब्द- सब इसी अटूट सत्य की ओर निर्देश करते हैं।

आज के समाज में प्रतिभा तो बहुत है, परंतु श्रद्धा नहीं है। ज्ञान तो है परंतु व्यावहारिक बुद्धि नहीं है। आडंबरपूर्ण सभ्यता तो है, परंतु प्रेम सहानुभूति नहीं है।

बुरी पुस्तकें एक ऐसा विष होती हैं, जो समाज में बुराई के बीज डालती हैं। इन पुस्तकों के लेखक अपनी क़ब्रों से भी भावी पीढ़ियों की हत्या करते रहते हैं।

निर्धनों की आवश्यकताओं और कठिनाइयों को अमीर कभी नहीं समझ सकते।

बाहरी चमक-दमक होते हुए भी कोई देश भीतर से खोखला हो सकता है।

यह कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिन सिद्धांतों को हमारे पूर्वज अपने जीवन के व्यवहार में लाते थे, हम उन पर केवल चर्चा ही करते रहते हैं।

जो व्यक्ति छोटे कामों को ईमानदारी से करता है, वही बड़े कामों को ईमानदारी से कर सकता है।

Recitation