Font by Mehr Nastaliq Web
Mark Twain's Photo'

विश्वप्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, हास्यकार, निबंधकार, उद्यमी, प्रकाशक और व्याख्याता। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा महानतम हास्यकार के रूप में प्रशंसित।

विश्वप्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, हास्यकार, निबंधकार, उद्यमी, प्रकाशक और व्याख्याता। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा महानतम हास्यकार के रूप में प्रशंसित।

मार्क ट्वेन के उद्धरण

10
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

किताबें उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं कि वे कहीं और हों।

जो व्यक्ति पढ़ता नहीं है, वह उस व्यक्ति से बेहतर नहीं है जो पढ़ नहीं सकता है।

वास्तविकता को प्रचुर कल्पना से हराया जा सकता है।

मनुष्य एक दूसरे के प्रति भयानक रूप से क्रूर हो सकते हैं।

कोई व्यक्ति ईमानदार है या नहीं, यह पता लगाने का एक तरीक़ा है : उससे पूछो; अगर वह हाँ कहता है, तो आप जानते हैं कि वह कुटिल है।

ख़ुद को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है, किसी और को ख़ुश करने की कोशिश की जाए।

  • संबंधित विषय : सुख

क्रोध एक तेज़ाब है। वह जिस पर फेंका जाता है; उससे अधिक नुक़सान उस बर्तन को पहुँचा सकता है, जिसमें इसे रखा जाता है।

आपके जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण दो दिन होते हैं, एक तो वह दिन जिस दिन आप पैदा होते हैं और दूसरा वह दिन जब आपको पता चलता है कि आपका जन्म क्यों हुआ है।

ख़ुशी का पूरा आनंद लेने के लिए आपके पास इसे बाँटने वाला कोई होना चाहिए।

पहले अपने तथ्य प्राप्त करें, और फिर आप उन्हें जितना चाहें उतना तोड़-मरोड़ सकते हैं।

देश के प्रति वफ़ादारी हमेशा निभाएँ। सरकार के प्रति वफ़ादारी तब करें, जब वह इसके लायक़ हो।

शोर कुछ भी साबित नहीं करता है। अक्सर जो मुर्ग़ी अंडा दे रही होती है, वह ऐसे कुड़कुड़ाती है; मानो उसने किसी क्षुद्र ग्रह को जन्म दिया हो।

  • संबंधित विषय : शोर

सत्य कल्पना से अधिक अजीब है। लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि कल्पना संभावनाओं से चिपके रहने के लिए बाध्य है; सच नहीं।

सभी आविष्कारकों में सबसे महान आविष्कारक का नाम बताइए—संयोग।

उन लोगों को कभी सच बताएँ जो इसके योग्य नहीं हैं।

जो परसों भी किया जा सकता है, उसे कभी भी कल तक मत टालो।

मैंने अपनी स्कूली शिक्षा को कभी भी अपनी शिक्षा में हस्तक्षेप नहीं करने दिया।

साहस भय का प्रतिरोध है। साहस भय का होना नहीं है, बल्कि भय पर विजय प्राप्त करना है।

  • संबंधित विषय : डर
    और 1 अन्य

मैं बूढ़ा हूँ और मैंने बहुत सारी मुसीबतों को जाना है, लेकिन उनमें से ज़्यादातर कभी घटित नहीं हुई हैं।

गर्जन अच्छा है, गड़गड़ाहट प्रभावशाली है; लेकिन बिजली ही है जो काम करती है।

आगे बढ़ने का रहस्य शुरुआत करने में है।

उन लोगों से दूर रहें जो आपकी महत्त्वाकांक्षाओं को कम करने की कोशिश करते हैं। छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन वास्तव में महान लोग आपको यह महसूस कराते हैं कि आप भी महान बन सकते हैं।

झुर्रियाँ बस यह बताती हैं कि मुस्कान कहाँ थी।

मूर्खों के साथ कभी बहस मत करो। वे आपको अपने स्तर तक गिरा देंगे और आपको अनुभव से हरा देंगे।

धन की कमी सभी बुराइयों की जड़ है।

  • संबंधित विषय : धन

हास्य मानव जाति का सबसे बड़ा वरदान है।

सबसे बुरा अकेलापन ख़ुद के साथ सहज नहीं होना है।

अगर आप सच बोलते हैं तो आपको कुछ भी याद रखने की ज़रूरत नहीं है।

  • संबंधित विषय : सच

कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को अपनी प्राथमिकता बनने दें जो आपको विकल्प समझता है।

जब तक सच्चाई अपने जूते पहन रही होती है, तब तक झूठ आधी दुनिया की यात्रा कर चुका होता है।

  • संबंधित विषय : झूठ
    और 1 अन्य

दयालुता ऐसी भाषा है, जिसे बहरे सुन सकते हैं और अंधे देख सकते हैं।

आधा सच सबसे कायराना झूठ होता है।

  • संबंधित विषय : सच

मैंने अपने जीवन में बहुत सारी चिंताएँ की हैं। इनमें से अधिकांश व्यर्थ थीं।

कोई किताब जो उसमें है, उससे सफल नहीं बनती है; बल्कि उससे बनती है जो बाद में बचा रह जाता है।

आयु शरीर से अधिक मन की अवस्था है। अगर आप महसूस नहीं करते हैं तो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।

जो आप जानते हैं, उसे लिखें।

मृत्यु का भय जीवन के भय से उत्पन्न होता है। जो पूरी तरह से जीता है, वह किसी भी समय मरने के लिए तैयार है।

चिंता करना उस क़र्ज़ का भुगतान करने जैसा है जो आप पर नहीं है।

अच्छे दोस्त, अच्छी क़िताबें और एक उनींदी चेतना: एक आदर्श जीवन यही है।

उन लोगों से सच मत कहो जो उसे ग्रहण करने के योग्य हों।

  • संबंधित विषय : सच

करुणा ऐसी भाषा है जिसे एक बहरा सुन सकता है और एक अँधा देख सकता है।

विवेकशीलता और ख़ुशी एक असंभव संयोग है।

किसी दोस्त के लिए जान की बाज़ी लगाना मुश्किल नहीं है, बल्कि ऐसे दोस्त का होना मुश्किल है जिसके लिए जान दी जा सके।

हर रोज़ वह काम करो जो तुम नहीं करना चाहते; यह एक सुनहरा सूत्र है, जो तुम्हें बिना किसी पीड़ा के अपना कार्य पूरा करने में मदद करेगा।

वह लिखो, जिसे तुम जानते हो।

तुम्हारे जीवन के दो दिन सबसे महत्वपूर्ण हैं। पहला - जिस दिन तुम इस पृथ्वी पर आए थे और दूसरा - जिस दिन तुमने अपनी आमद का मकसद ढूंढ लिया।

इंसान दूसरे इंसानों के प्रति बहुत क्रूर हो सकते हैं।

यदि तुम्हारी कल्पनाशक्ति अपने केंद्र में नहीं है तब तुम अपनी आँखों पर भरोसा नहीं कर सकते।

जब तक सच जूते पहन रहा होता है, तब तक झूठ पूरी दुनिया के चक्कर लगा कर जाता है।

  • संबंधित विषय : झूठ
    और 1 अन्य

सच बोलने के बाद, तुम्हें कुछ भी याद रखने की ज़रूरत नहीं है

  • संबंधित विषय : सच

Recitation