Font by Mehr Nastaliq Web

ग्लोरिया स्टायनेम के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

ग्लोरिया स्टायनेम के

प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

2
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

अगर आप लंबे समय तक यात्रा करते हैं, तो हर कहानी उपन्यास बन जाती है।

ग्लोरिया स्टाइनम

हम सभी—पुरुषों और स्त्रियों—के लिए मुख्य समस्या सीखना नहीं है, बल्कि सीखे हुए को भूल जाना है।

ग्लोरिया स्टाइनम

एक दिन पके बालों वाली स्त्रियों की सेना चुपचाप पृथ्वी पर क़ब्ज़ा कर सकती है!

ग्लोरिया स्टाइनम

लड़कियों को जानने की ज़रूरत है कि वे नियम तोड़ सकती हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

स्त्रीवादी वह है जो स्त्रियों और पुरुषों के बीच समानता और पूर्ण मानवता को स्वीकार करे।

ग्लोरिया स्टाइनम

स्त्रियाँ हमेशा कहती रहती हैं, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकती हैं, जो पुरुष कर सकते हैं।’’ लेकिन पुरुषों को कहना चाहिए, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकते हैं, जो स्त्रियाँ कर सकती हैं।’’

ग्लोरिया स्टाइनम

कहा जाता है कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा निर्धारक यह है कि हम दुनिया को रोमांचक मानते हैं या शत्रुतापूर्ण। दोनों ही दृष्टिकोण स्वयं को पूरा करने वाली भविष्यवाणी बन जाते हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

हमें पीढ़ी दर पीढ़ी यह याद रखना चाहिए कि सिखाने के लिए जितना है, उतना ही सीखने के लिए है।

ग्लोरिया स्टाइनम

बहुत से लोग सही व्यक्ति बनने की कोशिश करने के बजाय, सही व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

हमने बेटियों का पालन-पोषण बेटों की तरह करना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत कम लोगों में इतना साहस है कि वे अपने बेटों को बेटियों की तरह बड़ा होने दें।

ग्लोरिया स्टाइनम

स्त्रियों की जुआ खेलने की सारी इच्छा शादी से पूरी हो जाती है।

ग्लोरिया स्टाइनम

लेखन एकमात्र ऐसा काम है, जिसे करते समय मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ और करना चाहिए।

ग्लोरिया स्टाइनम

अमीर लोग तीन पीढ़ियों के लिए योजना बनाते हैं, ग़रीब लोग शनिवार रात की योजना बनाते हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

स्त्रियों के पास दो विकल्प हैं : या तो वे स्त्रीवादी हैं या पीड़ा सुखभोगी हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

हम वे पुरुष बन रही हैं, जिनसे हम शादी करना चाहती थीं।

ग्लोरिया स्टाइनम

साहसिक काम तब शुरू होता है, जब मैं अपने घर से बाहर निकलती हूँ।

ग्लोरिया स्टाइनम

कोई कुर्सी भी किसी छोटी, सीमित जगह की तरह जेल ही होती है।

ग्लोरिया स्टाइनम

अगर आप सभी तर्कों के ख़िलाफ़ अपने आपको किसी घटना की ओर आकर्षित हुआ पाते हैं, तो आगे बढ़िए—ब्रह्मांड आपको कुछ बता रहा है।

ग्लोरिया स्टाइनम

कोई भी व्यक्ति जो कुछ अनुभव कर रहा है, उस समय वह इसके विशेषज्ञों से बड़ा विशेषज्ञ होता है।

ग्लोरिया स्टाइनम

कल्पना की छलाँग लगाए बिना या सपने के बिना, हम संभावनाओं के उत्साह को खो देते हैं। आख़िरकार सपने देखना योजना बनाना ही है।

ग्लोरिया स्टाइनम

हम इतने अलग हैं, फिर भी कितने समान हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

मुझे लिखना पसंद नहीं है—मुझे मेरे बारे में लिखा जाना पसंद है।

ग्लोरिया स्टाइनम

आप जो भी करना चाहते हैं, कर डालें… अपने आपको मूर्ख बनाना बेहद ज़रूरी है।

ग्लोरिया स्टाइनम

ताक़त हासिल की जा सकती है, लेकिन दी नहीं जाती है। ताक़त हासिल करने की प्रक्रिया अपने आपमें सशक्तीकरण है।

ग्लोरिया स्टाइनम

स्त्रीवाद स्मृति है।

ग्लोरिया स्टाइनम

जब हम अनुमोदन की तलाश बंद कर देते हैं, तब अक्सर हमारे लिए सम्मान अर्जित करना आसान हो जाता है।

ग्लोरिया स्टाइनम

बहुत कम जीने की तुलना में, मर जाना कम दुखद लगता है।

ग्लोरिया स्टाइनम

उन लोगों के द्वारा सबसे अच्छे निर्णय लिए जाते हैं, जो उनसे प्रभावित होते हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

मैं जहाँ भी जाती हूँ—शहर के चौक पर—किताबों की दुकानें अभी भी सबसे प्रिय हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

जब लोग मुझसे पूछते हैं कि इतने वर्षों के बाद भी मुझमें आशा और ऊर्जा क्यों है, तो मैं हमेशा कहती हूँ : ‘‘क्योंकि मैं यात्रा करती हूँ।’’

ग्लोरिया स्टाइनम

जब अतीत मर जाता है तो शोक होता है, लेकिन जब भविष्य मर जाता है तो हमारी कल्पनाएँ उसे आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो जाती हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

अगर जूता फिट नहीं आता है, तो क्या हमें पैर को बदल देना चाहिए?

ग्लोरिया स्टाइनम

सामान्यीकरण से नफ़रत करो, विशिष्टता से प्यार करो।

ग्लोरिया स्टाइनम

सहानुभूति मानवीय भावनाओं में सबसे अधिक विलक्षण है।

ग्लोरिया स्टाइनम

मैं मृत पुरुषों की पूजा उनकी ताक़त के कारण किया करती थी, मैं यह भूल गई थी कि मैं मज़बूत थी।

ग्लोरिया स्टाइनम

अतियथार्थवाद अंतर्वस्तु पर शैली की विजय है।

ग्लोरिया स्टाइनम

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere