Font by Mehr Nastaliq Web

कैथरीन मैन्सफ़ील्ड के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

कैथरीन मैन्सफ़ील्ड के

प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

20
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

जीवन में हर वह चीज़ जिसे हम वास्तव में स्वीकार करते हैं, उसमें बदलाव आता है। इसलिए दुख को प्रेम बनना चाहिए। यही रहस्य है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैं पहले एक लेखिका हूँ और उसके बाद एक स्त्री हूँ।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

अगर तुम जीना चाहते हो तो तुम्हें पहले अपने अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

दूसरों की राय और उन आवाज़ों की परवाह करें। अपने लिए धरती पर सबसे कठिन काम करें। अपने लिए काम करें। सच्चाई का सामना करें।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

जीवित रहना और एक लेखक होना ही काफ़ी है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

एकमात्र जीवन ही है जिसकी मुझे परवाह है—लिखना, कभी-कभार बाहर जाना और देखना और सुनना और उसके बाद वापस आकर फिर से लिखना। मैंने यही जीवन चुना है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

जब हम अपनी असफलताओं को गंभीरता से नहीं लेना शुरू करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम उनसे डरना बंद कर रहे हैं।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहता है जो वही किताब पढ़ता है जिसे वह पढ़ता है तो पढ़ने का आनंद दोगुना हो जाता है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैं वर्तमान में एकांतवासी हूँ और कुछ नहीं करती, सिवाय लिखने और पढ़ने और पढ़ने और लिखने के।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

इसे जीवन का नियम बना लें कि कभी पछताना नहीं है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना है। पछताना ऊर्जा की एक भयावह बर्बादी है, आप इसे और आगे नहीं बढ़ा सकते; यह केवल आत्मदया के लिए अच्छा है। कोई भी व्यक्ति जो लेखक बनना चाहता है, वह इसमें लिप्त नहीं हो सकता।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

डर की उपस्थिति को स्वीकार करना विफलता को जन्म देना है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

हमारे प्यार की वजह से पूरी दुनिया हमारी होगी।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

आप जानते हैं कि एक महान् लेखक आपको कैसा एहसास देता है : मेरी आत्मा को पोषण और ताज़गी मिली है, उसने कुछ नया खाया है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैंने ख़ुद को एक कालातीत टैक्सी में अनंतकाल से गुज़रते हुए देखा।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

ख़ुद पर हँसना सीखना बहुत महत्त्वपूर्ण है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैंने हमेशा महसूस किया है कि दोस्ती का सबसे बड़ा विशेषाधिकार, राहत और आराम यह है कि किसी को कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

…यही लिखने की संतुष्टि है कि कोई इतने सारे लोगों की नक़ल कर सकता है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैं हमेशा अपने अंदर छिपे विघटन के प्रति सचेत रहती हूँ।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड

मैं जिस मन से प्यार करती हूँ, उसमें जंगली जगहें होनी चाहिए।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड