कैथरीन मैन्सफ़ील्ड के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
कैथरीन मैन्सफ़ील्ड के
प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
जीवन में हर वह चीज़ जिसे हम वास्तव में स्वीकार करते हैं, उसमें बदलाव आता है। इसलिए दुख को प्रेम बनना चाहिए। यही रहस्य है।
-
टैग्ज़ : प्रेमऔर 2 अन्य
अगर तुम जीना चाहते हो तो तुम्हें पहले अपने अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए।
-
टैग्ज़ : अंतिम संस्कारऔर 1 अन्य
दूसरों की राय और उन आवाज़ों की परवाह न करें। अपने लिए धरती पर सबसे कठिन काम करें। अपने लिए काम करें। सच्चाई का सामना करें।
-
टैग्ज़ : आवाज़और 1 अन्य
एकमात्र जीवन ही है जिसकी मुझे परवाह है—लिखना, कभी-कभार बाहर जाना और देखना और सुनना और उसके बाद वापस आकर फिर से लिखना। मैंने यही जीवन चुना है।
-
टैग्ज़ : जीवनऔर 1 अन्य
जब हम अपनी असफलताओं को गंभीरता से नहीं लेना शुरू करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम उनसे डरना बंद कर रहे हैं।
-
टैग : डर
जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहता है जो वही किताब पढ़ता है जिसे वह पढ़ता है तो पढ़ने का आनंद दोगुना हो जाता है।
-
टैग्ज़ : पुस्तकऔर 1 अन्य
मैं वर्तमान में एकांतवासी हूँ और कुछ नहीं करती, सिवाय लिखने और पढ़ने और पढ़ने और लिखने के।
-
टैग्ज़ : वर्तमानऔर 1 अन्य
इसे जीवन का नियम बना लें कि कभी पछताना नहीं है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना है। पछताना ऊर्जा की एक भयावह बर्बादी है, आप इसे और आगे नहीं बढ़ा सकते; यह केवल आत्मदया के लिए अच्छा है। कोई भी व्यक्ति जो लेखक बनना चाहता है, वह इसमें लिप्त नहीं हो सकता।
-
टैग : बर्बाद
आप जानते हैं कि एक महान् लेखक आपको कैसा एहसास देता है : मेरी आत्मा को पोषण और ताज़गी मिली है, उसने कुछ नया खाया है।
-
टैग : एहसास
मैंने हमेशा महसूस किया है कि दोस्ती का सबसे बड़ा विशेषाधिकार, राहत और आराम यह है कि किसी को कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं है।
…यही लिखने की संतुष्टि है कि कोई इतने सारे लोगों की नक़ल कर सकता है।
-
टैग : संतुष्टि