Font by Mehr Nastaliq Web

एडना ओ’ब्रायन के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

एडना ओ’ब्रायन के प्रसिद्ध

और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

7
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

मुझे जितना अकेला होना चाहिए था, मैं उससे कहीं ज़्यादा अकेली थी; प्यार करने वाली या आधा प्यार करने वाली स्त्री होने के नाते।

एडना ओ’ब्रायन

यह लेखन के बारे में रहस्य है : यह कष्टों से, उन समयों से निकलता है—जब दिल को चीर दिया जाता है।

एडना ओ’ब्रायन

याद रखो : प्यार एकदम बकवास है। सच्चा प्यार सिर्फ़ माँ और बच्चे के बीच होता है।

एडना ओ’ब्रायन

मेरे पास उसे यह बताने का साहस नहीं था कि महान् प्रेम-कहानियाँ पुरुषों और स्त्रियों के बीच दर्द और अलगाव के बारे में बताती हैं।

एडना ओ’ब्रायन

जीवन बकवास था। प्यार भी बकवास था।

एडना ओ’ब्रायन

स्त्रियों के लिए वोट का कोई मतलब नहीं है। हमें हथियारबंद होना चाहिए।

एडना ओ’ब्रायन

अँधेरा प्रकाश की ओर आकर्षित होता है, लेकिन प्रकाश को यह पता नहीं होता; प्रकाश को अंधकार को अवशोषित करना चाहिए और इसलिए उसे स्वयं ही समाप्त हो जाना चाहिए।

एडना ओ’ब्रायन

हम सभी एक दूसरे को छोड़ देते हैं। हम मर जाते हैं, हम बदल जाते हैं—यह ज़्यादातर बदलाव है—हम अपने सबसे अच्छे दोस्तों को पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन अगर मैं तुम्हें छोड़ भी देती हूँ, तो मैं तुम्हें अपना कुछ दे चुकी होऊँगी। तुम मुझे जानने के कारण एक अलग व्यक्ति हो जाओगे। यह अपरिहार्य है।

एडना ओ’ब्रायन

प्यार… प्रकृति की तरह है, लेकिन उल्टा—पहले यह फल देता है, फिर फूलता है, फिर मुरझाने लगता है, फिर यह अपने बिल में बहुत गहराई तक चला जाता है, जहाँ कोई इसे नहीं देखता, जहाँ यह आँखों से ओझल हो जाता है और अंततः लोग अपनी आत्मा के भीतर दबे उस रहस्य के साथ मर जाते हैं।

एडना ओ’ब्रायन

लेखक हमेशा चिंतित रहते हैं, हमेशा भागते रहते हैं—टेलीफ़ोन से, ज़िम्मेदारियों से, दुनिया के द्वारा ध्यान खींचे जाने से।

एडना ओ’ब्रायन

हम दूसरों को नहीं जानते। वे एक पहेली हैं। हम उन्हें नहीं जान सकते, ख़ासकर वे जो हमारे सबसे क़रीबी हैं; क्योंकि आदत हमें धुंधला कर देती है और उम्मीद हमें सचाई से अंधा कर देती है।

एडना ओ’ब्रायन

फ़्लाबेयर ने दावा किया कि हममें से प्रत्येक के दिल में एक शाही कमरा है जिसमें बहुत कम लोग प्रवेश कर पाते हैं।

एडना ओ’ब्रायन

लेखन एक बहुत ही अशांत मानसिकता का परिणाम है, और किसी भी तरह से उपचारात्मक नहीं है।

एडना ओ’ब्रायन

हर जगह किताबें। अलमारियों पर और किताबों की क़तार के ऊपर छोटी-सी जगह पर और पूरे फ़र्श पर और कुर्सियों के नीचे, वे किताबें जो मैंने पढ़ी हैं, वे किताबें जो मैंने नहीं पढ़ी हैं।

एडना ओ’ब्रायन

कभी-कभी एक शब्द पूरे जीवन को याद दिला सकता है।

एडना ओ’ब्रायन

प्यार इतना दर्दनाक इसलिए होता है, क्योंकि यह हमेशा दो लोगों के बीच दो लोग जो दे सकते हैं; उससे अधिक की चाहत होता है।

एडना ओ’ब्रायन

जब कोई मुझसे आयरिश चरित्र के बारे में पूछता है—मैं कहती हूँ कि पेड़ों को देखो—घायल, कठोर और विकृत; लेकिन भयंकर रूप से दृढ़।

एडना ओ’ब्रायन

हमारे सबसे गहरे क्षणों में हम सबसे कम बातें कहते हैं।

एडना ओ’ब्रायन

शब्द मेरे साथ भाग गए।

एडना ओ’ब्रायन

पैसा बोलता है, लेकिन मुझे बताओ कि यह सिर्फ़ अलविदा क्यों कहता है।

एडना ओ’ब्रायन

जहाँ भी घोड़े या टट्टू होते थे, वहाँ मशरूम उग जाते थे।

एडना ओ’ब्रायन