अल्बैर कामू के उद्धरण
 
                अंतिम निर्णय के लिए प्रतीक्षा मत करो। यह हर दिन आता है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : जीवन
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                तुम अनुभव का निर्माण नहीं कर सकते। तुम्हें अनुभव को भोगना ही पड़ेगा।
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : अनुभव
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                कल्पना वह झूठ है जिसके माध्यम से हम सच्चाई बताते हैं।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : स्वप्न
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                मनुष्य हमेशा अपनी सच्चाइयों का शिकार होता है। एक बार जब वह उन्हें स्वीकार कर लेता है, तो वह उनसे ख़ुद को मुक्त नहीं कर पाता।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : जीवन
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                 
                एक लेखक का उद्देश्य सभ्यता को स्वयं को नष्ट करने से रोकना है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                पहला सत्य, बेतुकापन और मौलिक विचार है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : सच
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                आप कभी भी ख़ुश नहीं रह सकते यदि आप यह खोजते रहेंगे कि ख़ुशी क्या है। आप कभी जी नहीं सकते यदि आप जीवन का अर्थ ढूँढ़ते रहेंगे।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                आप जानते हैं कि असली आकर्षण क्या है: बिना कोई स्पष्ट प्रश्न पूछे हाँ में उत्तर पाने का तरीका।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : जीवन
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                एक अस्वतंत्र दुनिया से निपटने का एकमात्र तरीक़ा यह है कि इस तरह पूरी तरह से स्वतंत्र हो जाओ कि तुम्हारा अस्तित्व ही विद्रोह बन जाए।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                सच्चाई यह है कि हर कोई ऊब चुका है और ख़ुद को नई आदतें विकसित करने में व्यस्त रखता है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : सच
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                 
                हम सभी पागल पैदा होते हैं और हम में से कुछ हमेशा ऐसे ही बने रहते हैं।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : पागलपन
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                लेकिन अंत में, जीने के लिए आत्महत्या करने से अधिक साहस चाहिए।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                जीवन के प्रति निराशा के बिना जीवन के प्रति प्रेम संभव नहीं है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                भविष्य के प्रति असली उदारता वर्तमान को पूरी तरह से समर्पित करने में है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                ख़ुश रहने के लिए, हमें दूसरों के बारे में अधिक चिंतित नहीं होना चाहिए।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                हम सब अपने भीतर निर्वासन, अपराध और विनाश के स्थान लिए हुए हैं। हमारा कार्य इन्हें दुनिया पर थोपना नहीं है, बल्कि इन्हें अपने और दूसरों में परिवर्तित करना है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                सोचने की आदत डालने से पहले हम जीने की आदत डाल लेते हैं।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : जीवन
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                जिसे जीने का कारण कहा जाता है, वह मरने का एक उत्कृष्ट कारण भी है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                स्वतंत्रता और कुछ भी नहीं केवल बेहतर होने का एक अवसर है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : आज़ादी
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                दुनिया को समझने के लिए, कभी-कभी उससे दूर होना पड़ता है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : संसार
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                जो सत्य है उसे खोजना, वह खोजना नहीं है जो वांछनीय है।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : सच
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                कोई यह नहीं समझता कि कुछ लोग सामान्य होने के लिए भी असाधारण ऊर्जा ख़र्च करते हैं।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : मनुष्य
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                धन्य हैं वे ह्रदय जो मुड़ सकते हैं; वे कभी टूटेंगे नहीं।
अनुवाद : गार्गी मिश्र
- 
                                    
                                    संबंधित विषय : दिल
- 
                                शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
 
                        