Font by Mehr Nastaliq Web
Herta Müller's Photo'

हेर्टा म्युलर

1953

रोमानियाई-जर्मन उपन्यासकार, कवयित्री और निबंधकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

रोमानियाई-जर्मन उपन्यासकार, कवयित्री और निबंधकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

हेर्टा म्युलर के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

त्वचा, हड्डियों और भूरे रंग का पानी—इन तीनों के मेल में, पुरुष और स्त्री के बीच के सारे फ़र्क़ ख़त्म हो जाते हैं।

जब आप उम्मीद और डर को ख़त्म कर देते हैं, तब आप मर जाते हैं।

बदनामी मनुष्य को गंदगी से भर देती है, उसका दम घुटता है, क्योंकि वह अपना बचाव नहीं कर सकता।

युद्ध से पहले सेब का पेड़ चर्च के पीछे स्थित था। वह सेब का एक ऐसा पेड़ था जिसने अपने सेबों को खा लिया था।

मौत का सामना करने के लिए आपको ज़्यादा जीवन की ज़रूरत नहीं है, बस उस जीवन की ज़रूरत है जो अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है।

कभी-कभी चीज़ें एक कोमलता प्राप्त कर लेती हैं, ऐसी राक्षसी कोमलता जिसकी हम उनसे उम्मीद नहीं रखते हैं।

मैं सोचती हूँ कि आप ईमानदारी से जो सोचते हैं, उसके अनुरूप कैसे जी सकते हैं?

चीज़ें इस यक़ीन से आगे बढ़ती हैं कि वे बनी रहेंगी।

कोई भी शहर तानाशाही में विकसित नहीं हो सकता, क्योंकि जब निगरानी की जाती है, तब सब कुछ बौना रह जाता है।

  • संबंधित विषय : शहर

मैंने गंदगी में और उपेक्षित होकर अकेले रहने के लिए तड़प विकसित की।

अजनबी लोगों के साथ जुड़ने से बेहतर है कि घर पर कमरे और बग़ीचे में बदसूरत लोगों के साथ रहा जाए।

मैं सीढ़ियों पर परिहास की पात्र थी और मेरा कार्यालय एक रूमाल था।

अगर केवल सही व्यक्ति को देश छोड़ना होता, तब बाक़ी सभी लोग देश में रह सकते थे।

  • संबंधित विषय : देश

एडगर ने कहा है कि जब हम नहीं बोलते हैं, तब हम असहनीय हो जाते हैं; और जब हम बोलते हैं, तब हम ख़ुद को मूर्ख बना रहे होते हैं।

मौन भी बोलने का एक तरीक़ा है।

  • संबंधित विषय : मौन

Recitation