Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

पब्लिलियस साइरस

85 BC

पब्लिलियस साइरस के उद्धरण

जहाँ कोई क़ानून नहीं होता, वहाँ अंतःकरण होता है।

जो स्वयं को क्षमा नहीं कर सकता वह कितना दुःखी व्यक्ति है!

अभिमानी व्यक्ति की शान और उसके अपयश के बीच केवल एक पग की दूरी है।

किसी विषय में अधूरे ज्ञान से अच्छा है उस विषय में अज्ञान।

आवश्यकता कोई क़ानून नहीं जानती।

संकट में हर अफ़वाह सुनने योग्य समझी जाती है।

जिससे बहुत लोग भयभीत रहते हैं, वह स्वयं भी बहुतों से भयभीत रहता है।

  • संबंधित विषय : डर

जुआरी अपनी कला में जितना अधिक निपुण होता है, वह उतना ही अधिक बुरा होता है।

  • संबंधित विषय : कला

Recitation