Font by Mehr Nastaliq Web
V. S. Naipaul's Photo'

वी. एस. नायपॉल

1932 - 2018 | चग्वानस

अँग्रेज़ी के प्रख्यात गल्पकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

अँग्रेज़ी के प्रख्यात गल्पकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।

वी. एस. नायपॉल के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

यह महत्वपूर्ण है कि लोगों पर बहुत अधिक भरोसा किया जाए।

अगर किसी लेखक को सब पता हो जो होने जा रहा है, तो उसकी पुस्तक उसके शुरू करने से पहले ही मर जाएगी।

एक लेखक की जीवनी में—या यहाँ तक कि उसकी आत्मकथा में भी—हमेशा अपूर्णता रहेगी।

अगर लेखक बैठकर बस दमन के बारे में बात करते रहेंगे, तो वे ज़्यादा लिख नहीं पाएँगे।

मेरे बारे में जो कुछ भी मायने रखता है, सब मेरी किताबों में है।

हम वास्तव में केवल उस झूठ के लिए दंडित होते हैं, जिसे हम स्वयं बताते हैं।

  • संबंधित विषय : झूठ

हमें हमेशा स्थिति की सच्चाई देखने की कोशिश करनी चाहिए, इससे हम चीज़ों को सार्वभौमिक बना सकते हैं।

  • संबंधित विषय : सच

जिस सभ्यता ने दुनिया भर पर क़ब्ज़ा किया हो, उसे मरती हुई सभ्यता नहीं कहा जा सकता।

जो सरकार अपने क़ानून तोड़ देती है, वह आपको भी आसानी से तोड़ सकती है।

मैं जानता था कि मुझे कहाँ जाना है। मैंने सही दरवाज़ा खटखटाया।

खंडहरों में होने से हमारा समय-बोध गड़बड़ा जाता है।

  • संबंधित विषय : समय

मेरा जीवन छोटा है। मैं घिसी-पिटी बातें नहीं सुन सकता।

मैं कहता हूँ कि मैं अपनी किताबों का निचोड़ हूँ।

लेखकों को लोगों को असहमति के लिए उकसाना चाहिए।

कुछ भावनाएँ वर्षों की दूरी ख़त्म कर देती हैं और असंभव स्थानों को जोड़ देती हैं।

Recitation