Font by Mehr Nastaliq Web

मार्गरेट एटवुड के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

मार्गरेट एटवुड के प्रसिद्ध

और सर्वश्रेष्ठ उद्धरण

7
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

पुरुष डरते हैं कि स्त्रियाँ उनकी हँसी उड़ाएँगी। स्त्रियाँ डरती हैं कि पुरुष उन्हें मार डालेंगे।

मार्गरेट एटवुड

जीवन के बारे में सभी विचार कठोर हैं, क्योंकि जीवन कठोर है। मैं इस बात से दुखी हूँ, लेकिन इसे बदल नहीं सकती।

मार्गरेट एटवुड

जब हम अतीत के बारे में सोचते हैं, तब हम सुंदर चीज़ों को चुनते हैं। हम विश्वास करना चाहते हैं कि सब कुछ ऐसा ही था।

मार्गरेट एटवुड

मैं इसलिए पागल नहीं हूँ क्योंकि मैं औरत हूँ… मैं पागल हूँ क्योंकि तुम मूर्ख हो।

मार्गरेट एटवुड

मैं अपनी ख़ुशी के लिए पढ़ती हूँ और यही वह क्षण होता है, जब मैं सबसे ज़्यादा सीखती हूँ।

मार्गरेट एटवुड

हम सिर्फ़ उस व्यक्ति से ईर्ष्या कर सकते हैं जिसके पास ऐसा कुछ है जिसे हमारे विचार से हमारे पास होना चाहिए।

मार्गरेट एटवुड

कला लंबी है और जीवन छोटा—मृत्यु मँडरा रही है।

मार्गरेट एटवुड

लोग अब भी ताक़तवर पुरुष को जन्मजात नेता और ताक़तवर स्त्री को विसंगति मानते हैं।

मार्गरेट एटवुड

अगर परिणामों को देख कर फ़ैसला किया जाए तो मूर्खता और बुराई समान है।

मार्गरेट एटवुड

जब भाषा विफल हो जाती है, तब युद्ध होता है।

मार्गरेट एटवुड

चूहा केवल तभी तक भूलभुलैया में कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है, जब तक कि वह भूलभुलैया के दायरे में है।

मार्गरेट एटवुड

मैं जिसके लिए जी रही हूँ और जिसके लिए मर रही हूँ, वह एक ही है।

मार्गरेट एटवुड

मेरा मानना यह है कि मेरी उम्र के बाक़ी सब लोग वयस्क हैं, मैं ही छद्म वेश में हूँ।

मार्गरेट एटवुड

किसी को अनदेखा करना नादानी नहीं है, आप ऐसा जानबूझकर करते हैं।

मार्गरेट एटवुड

किसी भेद को बचाए रखने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि यह दिखावा किया जाए कि वह है ही नहीं।

मार्गरेट एटवुड

एक शब्द के बाद दूसरा शब्द और फिर एक और शब्द—ये मिलकर ताक़त बन जाते हैं।

मार्गरेट एटवुड

बेहतर कभी भी सबके लिए बेहतर नहीं होता… कुछ लोगों के लिए यह हमेशा बदतर होता है।

मार्गरेट एटवुड

घटिया लोगों को ख़ुद को कुचलने मत दो।

मार्गरेट एटवुड

यह स्वर्ग है, लेकिन हम इससे बाहर नहीं निकल सकते और जिस चीज़ से आप बाहर नहीं निकल सकते, वह नर्क है।

मार्गरेट एटवुड

अजनबी लोगों से मिली सहानुभूति बर्बाद कर सकती है।

मार्गरेट एटवुड

सामर्थ्य की अवधि निर्धारित होती है।

मार्गरेट एटवुड