noImage

विक्रम

रीतिकालीन कवि। शृंगार और प्रेम की भावभूमि के सुंदर दोहों के लिए स्मरणीय।

रीतिकालीन कवि। शृंगार और प्रेम की भावभूमि के सुंदर दोहों के लिए स्मरणीय।

विक्रम के दोहे

11
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

राते पट बिच कुच-कलस, लसत मनोहर आब।

भरे गुलाब सराब सौं, मनौ मनोज नबाब॥

नील वसन दरसत दुरत, गोरी गोरे गात।

मनौ घटा छन रुचि छटा, घन उघरत छपि जात॥

तरल तरौना पर लसत, बिथुरे सुथरे केस।

मनौ सघन तमतौम नै, लीनो दाब दिनेस॥

सेत कंचुकी कुचन पै, लसत मिही चित चोर।

सोहत सुरसरि धार जनु, गिरि सुमेर जुग और॥

कहँ मिसरी कहँ ऊख रस, नहीं पियूष समान।

कलाकंद-कतरा कहा, तुव अधरा-रस-पान॥

मोर-मोर मुख लेत है, ज़ोर-ज़ोर दृग देत।

तोर-तोर तर लाज कौ, चोर-चोर चित लेत॥

मोरि-मोरि मुख लेत है, नहिं हेरत इहि ओर।

कुच कठोर उर पर बसत, तातै हियो कठोर॥

नई तरुनई नित नई, चिलक चिकनई चोप।

नज़र नई नैनन नई, नई-नई अंग ओप॥

सोहत गोल कपोल पर, हृद रद-छद-छबि वेस।

जनु कंचन के नगन में, मानिक जढ़े सुदेस॥

हरि राधा राधा भई हरि, निसि दिन के ध्यान।

राधा मुख राधा लगी, रट कान्हर मुख कान॥

कूल कलिंदी नीप तर, सोहत अति अभिराम।

यह छबि मेरे मन बसो, निसि दिन स्यामा स्याम॥

मो दृग बांधे तुव दृगनि, बिना दाम बे-दाम।

मन महीप के हुकुम तैं, फौजदार कौ काम॥

गसे परसपर कुच घने, लसे वसे हिय माहिं।

कसे कंचुकी मैं फँसे, मुनि मन निकसे नाहिं॥

धनुष वेद के भेद बहु, मनौ पढ़ाए मैन।

चुकत चोट अचूक ये, मृगनैनी के नैन॥

लगन लगी सो हिय लगी, पगी प्रेम रस रंग।

लाज खागी मोहन ठगी, देखि जगमगी अंग॥

पिय प्रानन की प्रान तूं, तुव प्रिय प्रानन-प्रान।

जान परत गुनखानि अब, चित हित के अनुमान॥

बिधु सम सोभा सार लै, रच्यौ बाल मुख इंदु।

दियौ इंदु मैं अंक मिस, राहु हेत मसि बिंदु॥

मेरी दीरघ दीनता, दयासिंधु दिल देव।

प्रभु गुन-आला जानि कै, बालापन तैं सेव॥

तन तैं निकसि गई नई, सिसुता सिसिर समाज।

अंग-अंग प्रति जगमग्यौ, नव जोबन रितुराज॥

दंपति रति विपरित में, करत किंकिनी सोर।

मनौ मदन महिपाल की, नौबत होत टंकोर॥

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए