कहि रहीम संपत्ति सगे, बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत॥
-
संबंधित विषय : एनसीईआरटी कक्षा-6 (NCERT CLASS-6)और 5 अन्य
तरुवर फल नहिं खात हैं, सरवर पियहिं न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपति सँचहि सुजान॥
रहीम कहते हैं कि परोपकारी लोग परहित के लिए ही संपत्ति को संचित करते हैं। जैसे वृक्ष फलों का भक्षण नहीं करते हैं और ना ही सरोवर जल पीते हैं बल्कि इनकी सृजित संपत्ति दूसरों के काम ही आती है।
-
संबंधित विषय : एनसीईआरटी कक्षा-6 (NCERT CLASS-6)और 1 अन्य
जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को तऊ न छाँड़ति छोह॥
-
संबंधित विषय : एनसीईआरटी समस्त (NCERT ALL)और 1 अन्य
थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात।
धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात॥
-
संबंधित विषय : एनसीईआरटी समस्त (NCERT ALL)और 2 अन्य
धरती की-सी रीत है, सीत घाम औ मेह।
जैसी परे सो सहि रहे, त्यों रहीम यह देह॥
-
संबंधित विषय : एनसीईआरटी समस्त (NCERT ALL)और 1 अन्य