Adnan Kafeel Darvesh's Photo'

अदनान कफ़ील दरवेश

1994 | बलिया, उत्तर प्रदेश

नई पीढ़ी के कवि। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।

नई पीढ़ी के कवि। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।

अदनान कफ़ील दरवेश का परिचय

मूल नाम : अदनान कफ़ील दरवेश

जन्म : 30/07/1994 | बलिया, उत्तर प्रदेश

अदनान कफ़ील दरवेश का जन्म 30 जुलाई 1994 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के गड़वार में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में स्नातक किया है। आजीविका, अध्ययन और अभ्यास के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली में ही रह रहे हैं।   

वह बहुत कम वय में ही बहुत उर्वर और सतत सक्रिय कवि के रूप में हिंदी समाज में चिह्नित होने लगे हैं। हिंदी विभागों, संस्थानों, अकादेमीयों और निर्णायकों की नज़र उन पर गड़ी हुई है। इस क्रम में उन्हें ‘क़िबला’ शीर्षक कविता के लिए भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। उनकी कविताओं में मौजूद वृतांत—जो उनके आसपास की दुनिया से उठकर ब्यौरों की तरह उनकी कविताओं में दर्ज हो जाती है—के लिए उन्हें विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। उनके लिए कहा गया है कि उनकी अब तक प्रकाशित कविताएँ इस बात का प्रमाण हैं कि इस कमसिन उम्र में इस सबसे गुज़रते हुए उनके कवि की ‘गली आगे मुड़ती है’।

उनकी कविताएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं और वेब माध्यम पर प्रकाशित हैं। 

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए