Font by Mehr Nastaliq Web

शाश्वत पर उद्धरण

प्रेम नाम का कोई शाश्वत सूत्र नहीं है जो जीवन भर अपनी उपस्थिति का यक़ीन दिलाता रहे।

रघुवीर चौधरी

पूर्वकल्पित धारणाओं से किसी को समझना सही नहीं है। सच्ची पहचान उसके आचरण से ही मिल सकती है। लेकिन व्यवहार प्रासंगिक है। क्या यह व्यक्तित्व के सुसंगत पहलुओं का परिचय दे सकता है? अन्यथा व्यवहार भी भ्रामक है। धारणा भी भ्रामक है। अनुभव भी भ्रामक है… तो सच क्या है? लेकिन सत्य भी धारणा ही है, है ना? बिना धारणा के मैं दौड़ नहीं सकता।

रघुवीर चौधरी

यदि कोई अतिशय दुराचारी भी अनन्य भाव से परमात्मा का भक्त हुआ, तो वह साधु ही मानने योग्य है। क्योंकि अब वह निश्चय वाला है। वह शीघ्र ही धर्मात्मा हो जाता है और शाश्वत शांति को प्राप्त करता है।

वेदव्यास

आप जानने योग्य परम अक्षर हैं। आप इस विश्व के परम निधान हैं। आप अविनाशी हैं। आप शाश्वत धर्म के रक्षक हैं। आप सनातन पुरुष हैं। ऐसा मेरा मत है।

वेदव्यास

असत्य चिरस्थायी स्रोत वाला होता है।

एडमंड बर्क
  • संबंधित विषय : झूठ