दिल्ली के रचनाकार
कुल: 27
अमीर ख़ुसरो
सूफ़ी संत, संगीतकार, इतिहासकार और भाषाविद। हज़रत निज़ामुद्दीन के शिष्य और खड़ी बोली हिंदी के पहले कवि। ‘हिंदवी’ शब्द के पुरस्कर्ता।
अमृता प्रीतम
- जन्म : गुजराँवाला
- निवास : नई दिल्ली
- निधन : दिल्ली
पंजाबी की लोकप्रिय कवयित्री-लेखिका। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
गजानन माधव मुक्तिबोध
आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।
अरविंद कुमार
शब्द-शोध और उसके विस्तार के लिए समादृत व्यक्तित्व। कमलेश्वर के शब्दों में—शब्दाचार्य। अपनी पत्नी कुसुम कुमार के साथ हिंदी के प्रथम समांतर कोश (थिसॉरस) के निर्माण के लिए लोकप्रिय।
देवेंद्र सत्यार्थी
देवीशंकर अवस्थी
सुप्रसिद्ध आलोचक, रंग-समीक्षक और गद्यकार। उनकी स्मृति में ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाता है।
गोरख पांडेय
जनवादी विचारों के चर्चित क्रांतिकारी कवि। भोजपुरी में भी लेखन।
हरभजन सिंह
पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
मन्नू भंडारी
‘नई कहानी’ की स्त्री-त्रयी की समादृत कथाकार। ‘आपका बंटी’ के लिए बहुप्रशंसित।
रवीन्द्र कालिया
साठोत्तरी पीढ़ी के सुप्रसिद्ध गद्यकार। संपादक के रूप में उल्लेखनीय।
त्रिलोचन
- जन्म : सुल्तानपुर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख कवि। अपने जनवादी विचारों के लिए प्रसिद्ध। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
विष्णु खरे
समादृत कवि-आलोचक और अनुवादक। कविता का एक अलग मुहावरा गढ़ने और काव्य-विषय-वैविध्य के लिए उल्लेखनीय।
विष्णु प्रभाकर
- जन्म : मुज़फ़्फ़रनगर
- निधन : दिल्ली
हिन्दी के सशक्त गद्यकार। 'आवारा मसीहा' कृति प्रसिद्धि का आधार। गाँधीवादी मूल्यों से प्रभावित। 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित।
ऋतु कुमार ऋतु
बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत।
बालमुकुंद गुप्त
भारतेंदुयुगीन रचनाकार। 'हिंदुस्तान', 'भारत प्रताप' और 'भारतमित्र' आदि पत्र-पत्रिकाओं के संपादक। 'शिवशंभू का चिट्ठा' व्यंग्य रचना कीर्ति का आधार।
कुबेर दत्त
- जन्म : मुज़फ़्फ़रनगर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आठवें दशक के कवि। अनौपचारिक रूप से जन संस्कृति मंच से संबद्ध रहे।
नीलाभ अश्क
आठवें दशक के कवि-लेखक और संपादक। संस्मरण-लेखन और अनुवाद-कार्य के लिए भी उल्लेखनीय।
पूरन चंद्र जोशी
सुपरिचित समाजशास्त्री और कवि। ‘इत्यादि जन’ शीर्षक एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
विष्णुचंद्र शर्मा
समादृत कवि-लेखक और अनुवादक। ‘कवि’ पत्रिका के संपादक। ‘मुक्तिबोध की आत्मकथा’ शीर्षक पुस्तक के लिए उल्लेखनीय।
अजित कुमार
हिंदी के प्रसिद्ध कवि-लेखक और संपादक। हरिवंश राय बच्चन से निकटता के लिए भी चर्चित
अर्श मलसियानी
पंकज सिंह
- जन्म : मुज़फ़्फ़रपुर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक और संपादक। पत्रकारिता और जन संस्कृति मंच से संबद्ध रहे।
शकुंत माथुर
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘दूसरा सप्तक’ की कवयित्री। प्रसिद्ध कवि गिरिजा कुमार माथुर की जीवन-संगिनी।