लेखको की सूची
सैकड़ों कवियों की चयनित कविताएँ
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, अधिवक्ता, लेखक और विचारक। 'भारत रत्न' से सम्मानित।
चंदन पांडेय
नई पीढ़ी के सुपरिचित कहानीकार-उपन्यासकार। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।
चंद्रधर शर्मा गुलेरी
सशक्त गद्यकार और चिंतक। 'उसने कहा था' जैसी कालजयी कहानी के रचनाकार। 'समालोचक' पत्रिका के संपादक और नागरी प्रचारिणी सभा के संपादकों में से एक। पांडित्यपूर्ण हास और अर्थ वक्र शैली के लिए विख्यात।
चन्द्रगुप्त विद्यालंकार
प्रौढ़ शिल्प में लिखित यथार्थपरक रचनाओं के लिए प्रसिद्ध। निबंध, कहानी और नाटकों के रचयिता। मासिक पत्र 'आजकल' के संपादक भी रहे।
चंद्रकांत देवताले
सातवें दशक के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
चार्ल्स डिकेंस
विक्टोरियन युग के अत्यंत लोकप्रिय अँग्रेज़ी उपन्यासकार, पत्रकार और सामाजिक समालोचक। अपने जीवंत पात्रों और सामाजिक आलोचना के लिए उल्लेखनीय।
चार्ल्स फाबरी
पुरातत्वविद और कला-इतिहासकार। भारतीय कला-समीक्षा में उल्लेखनीय योगदान।
चार्ल्स लैंब
अँग्रेज़ी निबंधकार, कवि और प्राचीन वस्तुओं के अध्येता। 'एसेज़ ऑफ़ एलिया', 'टेल्स फ्रॉम शेक्सपियर' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।
चतुरसेन शास्त्री
समादृत उपन्यासकार और कथाकार। ऐतिहासिक प्रसंगों के प्रयोग के लिए उल्लेखनीय।