Som Thakur's Photo'

सोम ठाकुर

1934 | आगरा, उत्तर प्रदेश

सुचर्चित गीतकार।

सुचर्चित गीतकार।

सोम ठाकुर का परिचय

मूल नाम : सोम ठाकुर

जन्म : 05/03/1934 | आगरा, उत्तर प्रदेश

सुचर्चित गीतकार सोम ठाकुर का जन्म 5 मार्च 1934 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ। उनका मूल नाम सोम प्रकाश ठाकुर था। हिंदी और अँग्रेज़ी साहित्य में उच्च शिक्षा के बाद बतौर प्राध्यापक कार्यरत रहे। बाद में अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर गए। केंद्र सरकार की ओर से हिंदी के प्रसार के लिए मॉरिशस भी गए। कालांतर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।   
कविता की ओर उनका झुकाव अनायास ही हो गया था। वह स्वयं बताते हैं की एक कवि-सम्मेलन में कविताएँ सुनकर लौटे तो सोचा स्वयं भी कविताएँ लिख सकते हैं। अच्छा गाते तो थे ही, लिखने भी लगे। 
'अभियान', 'एक ऋचा पाटल को', 'चंदन और अबीर', 'लोकप्रिया', 'ब्रज-छन्दिमा' आदि उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं। ‘नवगीत दशक-1’ साझा-संग्रह में भी उनके नवगीत संकलित हैं। उनकी प्रसिद्धि ब्रज भाषा के छंद और लोकगीतों के रचनाकार के रूप में है। 
उन्हें हिंदी गौरव सम्मान, यश भारती सम्मान, भारतीय आत्मा पुरस्कार, ब्रज भाषा पुरस्कार, महीयसी महादेवी वर्मा पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया। 

संबंधित टैग

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए